
New Delhi, 29 जून . विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Monday को कहा कि India अफगानिस्तान के इलाके में Pakistan के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की मौत हुई है.
विदेश मंत्रालय ने कहा, “India अफगानिस्तान के इलाके में Pakistan के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की मौत हुई है. Pakistan की यह खुली आक्रामकता अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सीधा खतरा है.”
मंत्रालय ने आगे कहा, “यह Pakistan के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लगातार पैटर्न और अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा की हताशपूर्ण हरकतों के जरिए अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहर थोपने की उसकी बेकार कोशिश को दिखाता है. India उन अफगान परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है जिन्होंने अपनों को खोया है, घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता है और अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए अपने अटूट समर्थन को दोहराता है.”
तालिबान के उप-प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने Monday को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के पकतिया, पकतिका और कुनार प्रांतों में Pakistanी सेना के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 36 आम नागरिक मारे गए, जबकि 163 अन्य घायल हो गए.
रिपोर्टों का हवाला देते हुए, फितरत ने कहा कि Sunday रात पकतिका के गयन जिले, पकतिया के त्समकानी जिले और कुनार के मनोगई जिले में Pakistanी सेना द्वारा किए गए हमलों में 36 आम नागरिकों की मौत हुई और 163 अन्य घायल हुए, साथ ही तीन रिहायशी घर पूरी तरह नष्ट हो गए.
फितरत के अनुसार, Pakistanी सेना के जेट विमानों ने त्समकानी जिले के मंडोखेल गांव में एक नागरिक घर पर बमबारी की, जिसमें एक बुज़ुर्ग व्यक्ति और एक बच्चे की मौत हो गई और परिवार के कई सदस्य घायल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब स्थानीय निवासी बचाव कार्य के लिए इकट्ठा हुए, तो उस इलाके में दूसरी बार बमबारी की गई, जिसमें 28 ग्रामीणों की मौत हो गई और 158 अन्य घायल हो गए.
फितरत ने आगे कहा कि गयन ज़िले के वालुस्त गांव में एक और नागरिक घर पर बमबारी की गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई; मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मनोगई जिले के बारोलो गांव में हवाई हमले में एक नागरिक घर को निशाना बनाया गया, जिससे संपत्ति का भारी नुकसान हुआ.
इससे पहले दिन में, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अफ़ग़ान प्रांतों में Pakistanी हवाई हमलों की निंदा करते हुए इसे ‘कायरतापूर्ण आक्रामकता’ करार दिया था.
–
एससीएच/डीकेपी