Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
प्रवासी,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

‘भारत-इजरायल एफटीए साबित हो सकता है गेमचेंजर’, इजरायली दूतावास ने फ्रेंडशिप डे की दी बधाई

‘भारत-इजरायल एफटीए साबित हो सकता है गेमचेंजर’, इजरायली दूतावास ने फ्रेंडशिप डे की दी बधाई

New Delhi, 2 अगस्त . फ्रेंडशिप डे के मौके पर India में इजरायली दूतावास ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध की बधाई दी. India और इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में तेजी आ रही है. ऐसे में India में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने दोनों देशों के संबंध को रणनीति से आगे का बताया और कहा कि एफटीए दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

India में इजरायली दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,” हैप्पी फ्रेंडशिप डे, भारत!सबसे मजबूत दोस्ती भरोसे और हर मौसम में एक-दूसरे का साथ देने पर बनती है. आज, हम दोस्ती के 34 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं जिसने हमारे लोगों और देशों को एक-दूसरे के करीब ला दिया है. साथ में और भी कई पल बिताने के लिए शुभकामनाएं.”

दूतावास ने पीएम मोदी और नेतन्याहू की मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं. वहीं, इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने एक लेख साझा कर एक्स पर लिखा, “रणनीति से आगे: भारत-इजरायल मुक्त व्यापार समझौता अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर हो सकता है.”

पिछले तीन दशकों में, India और इजरायल ने एक ऐसा संबंध बनाया है जो मुख्य रूप से रणनीतिक भरोसे पर आधारित है. रक्षा सहयोग, काउंटर-टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और कृषि इनोवेशन एक बढ़ती हुई मैच्योर साझेदारी के स्तंभ बन गए हैं.

फिर भी, जहां राजनीति और सुरक्षा संबंध काफी बढ़े हैं, वहीं आर्थिक संबंध अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं चल पाए हैं. India इजरायल फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लिए चल रही बातचीत इसे बदलने का मौका देती है.

नवंबर 2025 में हस्ताक्षर किए गए टर्म्स ऑफ रेफरेंस के तहत 20 से 23 जुलाई तक New Delhi में दोनों देशों के बीच दूसरे राउंड की बातचीत हुई. यह दोनों देशों के बीच हाल के सालों में आपसी संबंधों में सबसे अहम डेवलपमेंट में से एक साबित हो सकता है.

India के कॉमर्स डिपार्टमेंट में अतिरिक्त सचिव अजय भादू और इजरायल के फॉरेन ट्रेड एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेड पॉलिसी और एग्रीमेंट्स के सीनियर डायरेक्टर यिफत अलोन पेरेल की लीडरशिप में हुई बातचीत में एक संतुलित और आपसी फायदे वाले समझौते पर बातचीत करने की साझा प्रतिबद्धता दिखी.

–

केके/पीएम

Share