
New Delhi, 28 फरवरी . India ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव पर चिंता व्यक्त की है. India ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है.
विदेश मंत्रालय (एमईए) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों से India बहुत चिंतित है. हम सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव बढ़ाने से बचने और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हैं.”
India ने तनाव कम करने और अंदरूनी मुद्दों को सुलझाने के लिए डायलॉग और डिप्लोमेसी की राह पर चलने की अपील की है.
इसके साथ ही India ने कहा कि “सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.”
एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “इस क्षेत्र में हमारे मिशन भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं, और उन्होंने उन्हें सतर्क रहने, मिशन के संपर्क में रहने और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.”
इससे पहले दिन में, तेहरान में भारतीय दूतावास ने ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे बदलते हालात को देखते हुए बहुत सावधानी बरतें, गैर-जरूरी आवाजाही से बचें और जितना हो सके घर के अंदर रहें.
दूतावास ने इमरजेंसी संपर्क डिटेल्स देते हुए कहा, “India के लोग न्यूज पर लगातार नजर बनाए रखें. वे भारतीय दूतावास से किसी भी आगे के निर्देशों का इंतजार कर सकते हैं.”
जैसे-जैसे इलाके में तनाव बढ़ा, दोहा में भारतीय दूतावास ने एक “जरूरी एडवाइजरी” जारी की, जिसमें कतर में सभी भारतीय नागरिकों से कहा गया कि वे पूरा ध्यान रखें और दूतावास और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी की गई खबरों और एडवाइजरी को मानें.
इजरायल और ईरान समेत यूएई, सऊदी अरब, और कतर जैसे खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की गई है.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Saturday सुबह कहा कि अमेरिकी सेना ईरान पर “उनकी मिसाइलों को नष्ट करने और उनकी मिसाइल इंडस्ट्री को खत्म करने” के लिए “बड़ा और लगातार” हमला कर रही है.
उनके बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि दुनिया को आतंक के खतरे से बचाने की कोशिश के तहत हमले किए गए हैं.
–
केआर/