
Patna, 13 मार्च . जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने Prime Minister Narendra Modi और ईरान के President मसूद पेजेशकियान के बीच हुई बातचीत को India की बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया है. उन्होंने कहा कि इस बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और इसका सीधा फायदा India को मिला है.
राजीव रंजन प्रसाद ने से कहा कि Prime Minister Narendra Modi और ईरान के President मसूद पेजेशकियान के बीच हुई वार्ता के बाद भारतीय जहाजों को अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आवागमन की अनुमति मिल गई है. उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद India को तेल की आपूर्ति भी शुरू हो गई है और अब तक करीब 1.35 लाख मीट्रिक टन तेल India पहुंच चुका है.
उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच यह India के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी.
इस दौरान जदयू प्रवक्ता ने संसद की कार्यवाही को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि India एक बहुदलीय लोकतंत्र है, जहां अलग-अलग दलों के चुने हुए सांसद संसद में पहुंचते हैं. ऐसे में ओम बिरला जैसे Lok Sabha अध्यक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि उन्हें सभी दलों का स्पीकर माना जाता है.
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि Lok Sabha अध्यक्ष ने भी साफ कहा है कि किसी भी सांसद को नियमों का उल्लंघन करने या मनमाने तरीके से कुछ भी बोलने का विशेषाधिकार नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्पीकर के पास ऐसा कोई बटन नहीं है जिससे किसी की माइक को बंद किया जा सके.
जदयू प्रवक्ता नेता ने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में विपक्ष के कई सांसदों से जुड़ी अनुशासनहीनता की घटनाएं सामने आई हैं.
उन्होंने कहा कि संसद जनता की कमाई के पैसे से चलती है, इसलिए ऐसी हरकतें कर संसद की कार्यवाही में बाधा डालना ठीक नहीं है. सभी दलों के सांसदों की जिम्मेदारी है कि वे सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करें.
–
वीकेयू/एएस