अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने रोकी बड़ी तस्करी, 64.56 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद

Ahmedabad, 13 मार्च . Ahmedabad एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक बड़ी तस्करी को समय रहते रोक दिया. सीआईएसएफ ने बिना घोषित किए विदेशी मुद्रा छिपाकर ले जा रहे दो यात्रियों को पकड़ा है. बरामद की गई मुद्रा लगभग 64.56 लाख रुपये बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर डिपार्चर वाले क्षेत्र में जब यात्रियों की हैंड बैगेज की जांच की जा रही थी, तब सीआईएसएफ के जवानों ने दो यात्रियों को पकड़ा जो बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा (डॉलर) छिपाकर विदेश ले जा रहे थे. जांच के दौरान पता चला कि यह मुद्रा लगभग 64.56 लाख रुपए की थी और इसे किसी भी तरह से डिक्लेयर नहीं किया गया था.

सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत इस मामले की जानकारी कस्टम अधिकारियों को दी. कस्टम अधिकारियों ने दोनों यात्रियों और बरामद विदेशी मुद्रा को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

सीआईएसएफ ने Friday को अपने आधिकारिक social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट में बताया कि Ahmedabad हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम करते हुए 64.56 लाख रुपए की विदेशी करेंसी ज़ब्त की.

उन्होंने बताया, “Ahmedabad हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने हैंड बैगेज की स्क्रीनिंग के दौरान, विदेश जाने वाले दो यात्रियों को रोका. उनके पास बड़ी मात्रा में, बिना घोषित की गई विदेशी करेंसी (डॉलर) थी, जिसकी कीमत लगभग 64.56 लाख रुपए थी. इस मामले की जानकारी तुरंत कस्टम अधिकारियों को दी गई. विस्तृत जांच के बाद यात्रियों को बरामद विदेशी करेंसी के साथ आगे की ज़रूरी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया.”

गौरतलब है कि हवाई मार्ग के जरिए तस्करी के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं. अक्सर तस्कर बड़ी चालाकी से अलग-अलग चीजों में छिपाकर सोने, पैसे या ड्रग्स की तस्करी करने की कोशिश करते हैं. हालांकि देश के सभी एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ और चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई कर तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया जाता है.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment