
New Delhi, 14 मई . Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 से 16 मई तक सिक्किम की आधिकारिक यात्रा करेंगे. यह यात्रा सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के समारोहों के साथ ही होगी.
Prime Minister Narendra Modi के विजन और मार्गदर्शन के अनुरूप और मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा के दौरान साथ जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और वाहनों की संख्या को न्यूनतम आवश्यक स्तर तक सीमित कर दिया गया है. यह निर्णय Government के मितव्ययिता, कार्यकुशलता और जिम्मेदार सार्वजनिक व्यय पर निरंतर जोर को दर्शाता है.
गंगटोक में सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सिंधिया उपPresident सीपी राधाकृष्णन के साथ शामिल होंगे, जो उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे. इनमें सिक्किम की प्रमुख यूएसपी ऑर्गेनिक फार्मिंग परियोजना भी शामिल है.
इस यात्रा के दौरान मंत्री नामची, रावांगला, यांगांग और गंगटोक में विकास, पर्यटन, शिक्षा और कृषि से संबंधित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में सिक्किम राज्य विश्वविद्यालय, टेमी टी गार्डन, बुद्ध पार्क, भालेडुंगा स्काईवॉक परियोजना, नाथूला स्थित एनईएसआईडीएस-ओटीआरआई परियोजना का दौरा और सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के समारोह में भागीदारी शामिल है.
गौरतलब है कि Prime Minister ने देशवासियों से अपील की थी कि वे ईंधन की खपत कम करें और सार्वजनिक परिवहन जैसे मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक इस्तेमाल करें. साथ ही उन्होंने सोना खरीदने और विदेशी यात्राओं की जगह देश के अंदर यात्रा को प्राथमिकता देने की बात कही थी.
इससे पहले, Prime Minister Narendra Modi के काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या काफी हद तक कम कर दी गई है. यह फैसला Prime Minister मोदी की ‘ऊर्जा बचत’ अपील के बीच लिया गया है. Prime Minister मोदी ने ईंधन की खपत कम करने के उद्देश्य से अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी है. इसके साथ ही एसपीजी प्रोटोकॉल के तहत सभी अनिवार्य सुरक्षा उपायों को पूरी तरह से बरकरार रखा गया है. Wednesday को सामने आए एक वीडियो में पीएम मोदी का काफिला बेहद छोटा दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ ही गाड़ियां शामिल हैं.
–
पीआईएम/पीएम