
लक्जमबर्ग, 7 जनवरी . वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई और President निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने India का रुख स्पष्ट किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रमों को लेकर India चिंतित है. विदेश मंत्री ने सभी संबंधित पक्षों से मौजूदा संकट के बीच वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देने का भी अनुरोध किया.
लक्जमबर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “हम हालिया घटनाक्रम को लेकर चिंतित हैं. लेकिन हम इसमें शामिल सभी पक्षों से यह आग्रह करेंगे कि वे अब बैठकर ऐसे समाधान पर पहुंचें जो वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के हित में हो, क्योंकि यही हमारी चिंता है.”
उन्होंने आगे कहा, “वेनेजुएला के साथ India के कई सालों से बहुत अच्छे संबंध रहे हैं. हम चाहते हैं कि वेनेजुएला के लोग मौजूदा घटनाक्रम की दिशा चाहे जो भी हो, उससे सुरक्षित और बेहतर स्थिति में बाहर आएं.”
इससे पहले, भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि काराकास में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
बयान में आगे कहा गया, “वेनेजुएला में हाल के घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं. हम बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं. India वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करता है. हम सभी संबंधित पक्षों से बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से मुद्दों को सुलझाने और क्षेत्र में शांति व स्थिरता सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं.”
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “काराकास में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करता रहेगा.”
गौरतलब है कि वेनेजुएला के President मादुरो अभी न्यूयॉर्क की जेल में हैं. अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला में कार्रवाई की थी, जिस दौरान President मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया. ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ कहे जाने वाले इस अभियान में अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई करते हुए मादुरो को हिरासत में लिया था. इसके बाद अमेरिकी सेना वापस न्यूयॉर्क लौटी थी, जहां Monday को मादुरो अदालत में पेश किया गया. फिलहाल डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला की अंतरिम President के तौर पर कार्यरत हैं.
–
डीसीएच/