
विक्टोरिया, 28 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर India और सेशेल्स के बीच दूरी नहीं, बल्कि जुड़ाव का माध्यम है. यही कारण है कि दोनों देश एक-दूसरे से अजनबियों की तरह नहीं, बल्कि पुराने मित्रों की तरह मिलते हैं.
Prime Minister मोदी ने कहा कि India और सेशेल्स के संबंध केवल 50 वर्ष पहले राजनयिक रिश्ते स्थापित होने से शुरू नहीं हुए थे. उन्होंने बताया कि अगस्त 1770 में जब ‘टेलीमैक’ नामक जहाज से पांच भारतीय सेंट ऐनी द्वीप पहुंचे थे, तभी दोनों देशों के रिश्तों की नींव पड़ गई थी. समय के साथ इन लोगों ने सेशेल्स के आधुनिक इतिहास और समाज का हिस्सा बनकर दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया.
उन्होंने कहा, “हमारे रिश्ते केवल Governmentों ने नहीं बनाए, बल्कि लोगों, परिवारों और पीढ़ियों ने इन्हें मजबूत किया है. हिंद महासागर ने इस संबंध को संभव बनाया. यह महासागर India और सेशेल्स को अलग नहीं करता, बल्कि जोड़ता है.”
Prime Minister ने सेशेल्स की सांस्कृतिक विविधता की सराहना करते हुए कहा कि यहां दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को साथ लेकर एक साझा सेशेल्सी पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि यही विविधता इस देश की सबसे बड़ी ताकत है.
पीएम मोदी ने सेशेल्स के President पैट्रिक हर्मिनी और वहां की जनता का उन्हें ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले सभी लोगों को प्रेरित करेगा.
Prime Minister ने याद दिलाया कि 2015 में Prime Minister बनने के बाद हिंद महासागर क्षेत्र में उनकी पहली विदेश यात्रा सेशेल्स की ही थी. उन्होंने कहा कि उस समय भी उनका विश्वास था कि हिंद महासागर क्षेत्र के लिए India की रणनीति में सेशेल्स का विशेष स्थान है और एक दशक बाद यह विश्वास और भी मजबूत हुआ है.
उन्होंने सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने पर वहां की Government और जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि India इस ऐतिहासिक अवसर पर उनके साथ शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है.
Prime Minister मोदी ने दोनों देशों के रक्षा सहयोग का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि 1976 में सेशेल्स की स्वतंत्रता के समय भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि पोर्ट विक्टोरिया में मौजूद था. वहीं, स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक भी पोर्ट विक्टोरिया पहुंचे हैं.
उन्होंने कहा कि India सेशेल्स रक्षा बल और तटरक्षक बल की पेशेवर क्षमता तथा समर्पण का सम्मान करता है. दोनों देश समुद्री पड़ोसी हैं और एक-दूसरे की सुरक्षा, समृद्धि तथा हिंद महासागर क्षेत्र की स्थिरता के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच दशकों में बहुत कुछ बदला है, लेकिन India और सेशेल्स की मित्रता और साझेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है.
–
डीएससी