भारत और आइवरी कोस्ट ने बढ़ाए रक्षा संबंध, वायुसेना सहयोग को नई दिशा देने पर जोर

New Delhi, 27 जुलाई . India और आइवरी कोस्ट ने Monday को रक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा आइवरी कोस्ट एयरफोर्स की क्षमताओं को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की.

यह चर्चा New Delhi में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और आइवरी कोस्ट एयरफोर्स के चीफ ऑफ एयर स्टाफ मेजर जनरल कोफी एन’गेसान अल्फ्रेड के बीच हुई बैठक के दौरान हुई.

रक्षा मंत्रालय ने social media मंच एक्स पर बताया कि दोनों पक्षों ने मौजूदा और संभावित रक्षा सहयोग के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया. साथ ही आइवरी कोस्ट एयरफोर्स की क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और गहरा करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई.

इससे पहले मेजर जनरल कोफी एन’गेसान अल्फ्रेड ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की आगंतुक पुस्तिका में संदेश लिखते हुए कहा कि India के वीर सैनिकों और सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है.

उन्होंने लिखा, “आइवरी कोस्ट एयरफोर्स और सशस्त्र बलों की ओर से मैं India के वीर सैनिकों और सैन्यकर्मियों को गहरी श्रद्धांजलि और सम्मान अर्पित करता हूं, जिन्होंने अपने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया.”

उन्होंने कहा, “यह स्मारक उनके बलिदान की स्मृति को सदैव जीवित रखे और भारतीय वायुसेना तथा आइवरी कोस्ट एयर फोर्स के बीच मित्रता को और मजबूत करे. जिन्होंने देश की सेवा की और अपने प्राण न्योछावर किए, उन्हें हमारी ओर से शत-शत नमन.”

इससे पहले 10 जुलाई को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (मध्य एवं पश्चिम अफ्रीका) सेवला नाइक मुडे ने आबिदजान में आयोजित आइवरी कोस्ट की राष्ट्रीय विकास योजना 2026-2030 से संबंधित परामर्श बैठक के दौरान वहां के डिजिटल ट्रांजिशन एवं टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन मंत्री जिब्रिल औटारा से मुलाकात की थी.

बैठक में India के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), यूपीआई और आधार जैसी प्रणालियों के अनुभव साझा किए गए. साथ ही डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और इस संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

India की डिजिटल परिवर्तन यात्रा की सराहना करते हुए औटारा ने India के सफल डिजिटल इकोसिस्टम से सीखने और कोट डी’आइवोर में इसी तरह के डिजिटल समाधान अपनाने में गहरी रुचि व्यक्त की.

–

एवाई/वीसी

Leave a Comment