कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने नई सरकार को मार्गदर्शन देने का दिया भरोसा : मंत्री लखेंद्र पासवान

Patna, 14 अप्रैल . बिहार में Tuesday को मंत्रिमंडल की बैठक हुई. माना जा रहा है कि Chief Minister नीतीश कुमार Government की यह अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक थी. सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के बाद फोटो सेशन का आयोजन भी किया गया.

बताया गया कि बैठक में Chief Minister ने बिहार के विकास को लेकर भी बात कही. बैठक से निकलने के बाद मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि बैठक में सभी लोग भावुक थे. बैठक में Chief Minister ने हम सभी को आश्वस्त किया कि बिहार में जो भी नई Government बनेगी, हमारा मार्गदर्शन उसे मिलता रहेगा. Chief Minister भी भावुक थे. उनका सभी के साथ अच्छा संबंध रहा है. उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया.

इधर, मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में भावुक पल था, तो गौरव की भी अनुभूति हो रही थी. Chief Minister ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि वे दिल्ली रहें या कहीं भी रहें, बिहार के विकास को लेकर सहयोग करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि Chief Minister बिहार के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे हैं. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार ने Chief Minister पद से इस्तीफा दिए जाने की भी जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा राज्यसभा जाने की थी, इस कारण यह निर्णय लेना पड़ा. उन्होंने नई Government को सहयोग देने का भी भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग नीतीश कुमार के विकास को लेकर कभी नहीं भूलेंगे, जिन्होंने यहां लंबी लकीर खींची है. बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बैठक में Chief Minister ने सभी लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने नई Government को सहयोग देने का भरोसा दिया.

माना जा रहा है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार Chief Minister पद से Tuesday को इस्तीफा दे सकते हैं. इस बीच, कहा जा रहा है कि बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में Government बनने जा रही है. हालांकि अब तक Chief Minister के नाम की घोषणा नहीं हुई है. भाजपा के प्रदेश कार्यालय को सजाया गया है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment