बिहार: नालंदा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्रेम प्रसंग में हुई घटना

बिहार शरीफ, 16 जून . बिहार के नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पूरी घटना बड़ी घरयारी गांव की है.

प्रथम दृष्टया Police इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले की छानबीन कर रही है. मृतक की पहचान Patna जिले के भदौर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी भगवान कुमार (20) के रूप में हुई है. घटना के बाद Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मृतक के भाई के मुताबिक, कुछ माह पूर्व उसके ननिहाल बड़ी घरयारी गांव से दो युवतियां घर छोड़कर चली गई थीं. युवतियों के परिजन प्रेम प्रसंग में इस घटना के लिए भगवान कुमार को जिम्मेदार मानते थे, जबकि उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं था. इसी रंजिश को लेकर उसकी हत्या की गई है. दो दिन पहले अपनी चचेरी नानी के ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए भगवान दिल्ली से ननिहाल बड़ी घरयारी गांव आया था.

Monday की रात गांव में भोज का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान वह अपने एक मित्र के साथ गांव से बाहर खेत की ओर गया. वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, लोहे की रॉड तथा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले के दौरान साथ मौजूद युवक किसी तरह वहां से भाग निकला और परिजनों को घटना की सूचना दी.

इसके बाद परिजन घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर सरमेरा थाना पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

सरमेरा थाना प्रभारी साकेत कुमार बिंद ने Tuesday को बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद और पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आई है. चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. Police सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment