योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का कोलकाता में स्वागत है: टीएमसी सांसद सौगत रॉय

कोलकाता, 16 जून . टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने सांसद काकोली घोष दस्तीदार की ओर से Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे गए पत्र, पीएम मोदी के कोलकाता दौरे और कुणाल घोष को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

से बातचीत में सौगत रॉय ने कहा कि योग दिवस पर Prime Minister का कोलकाता में स्वागत है. उन्होंने कहा, “इस बार वे प्रचार के लिए नहीं, बल्कि योग दिवस के अवसर पर आ रहे हैं. यह अच्छी बात है.”

काकोली घोष के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “इस मामले में मुझे कुछ नहीं कहना है. काकोली घोष ने क्या किया है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है. अखबारों में पढ़कर पता चला कि वह किसी नई पार्टी में शामिल हो गई हैं. उन्होंने ऐसी पार्टी ज्वाइन की है जो भाजपा के पक्ष में और टीएमसी के खिलाफ है.”

सौगत रॉय ने कहा कि कल्याण बनर्जी, ममता बनर्जी के साथ टीएमसी में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि काकोली घोष की ओर से कल्याण बनर्जी को कमजोर करने की कोशिश की जा सकती है.

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि ममता बनर्जी शुरू से ही ‘इंडिया’ ब्लॉक का एक अहम हिस्सा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसका इकोसिस्टम उन पर लगातार हमले कर रहा है.

टीएमसी और कांग्रेस के संभावित विलय की अटकलों पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “पहले भी वे कांग्रेस के साथ थे. कांग्रेस में जाकर वे क्या करेंगे? कांग्रेस भी अब खत्म हो चुकी पार्टी है और वे भी Political रूप से कमजोर हो चुके हैं.”

भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, “ममता बनर्जी अपने भतीजे के प्रति लगाव नहीं छोड़ पा रही हैं. इसी वजह से Government को नुकसान हुआ है और अब पार्टी भी टूटने की कगार पर है.”

बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “टीएमसी में टूट की स्थिति है. लोग अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं. उनके करीबी माने जाने वाले कल्याण बनर्जी के बयान को भी सभी ने सुना है.”

एसडी/एएस

Leave a Comment