जापान में बच्चे ने जीता सीएम योगी का दिल, पैर छूकर लिया आशीर्वाद और सुनाए संस्कृत के श्लोक

Lucknow, 26 फरवरी (आईएएनस). उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर जापान गए हैं. Chief Minister के साथ मंत्री नंद गोपाल नंदी सहित अन्य अधिकारी भी गए हैं. इस दौरान सीएम योगी और एक बच्चे की शानदार तस्वीर सामने आई है. इस पल का वीडियो सीएम योगी ने social media प्लेटफॉर्म पर पोस्ट भी किया है.

दरअसल, जापान के यामानाशी की ओर जाते समय रास्ते में भारतीय मूल के लोग सीएम योगी से मिलने पहुंचे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था. इस दौरान सीएम योगी ने बच्चे को चॉकलेट दी, तो उसने दंडवत प्रणाम करते हुए उनके पैर छुए. इस पर सीएम योगी ने खुश होते हुए आशीर्वाद दिया. इसके बाद बच्चे ने संस्कृत में श्लोक भी सुनाए.

सीएम योगी ने इस पल के वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “संस्कारों की पावन परंपरा का स्पंदन, सनातन संस्कृति के स्वर्णिम आलोक से आलोकित उगते सूरज की पावन धरा.”

बताया जा रहा है कि ये वीडियो उस समय का है, जब सीएम योगी अपनी टीम के साथ टोक्यो से यामानाशी जा रहे थे. तभी रास्ते में कुछ भारतीय मूल की महिलाएं और बच्चे मिलने पहुंचे थे. Chief Minister से मिलने पहुंची एक महिला उपहार भी लेकर आई थी, जिसे सीएम योगी ने स्वीकार किया.

इससे पहले सीएम योगी ने जापान में भारतीय मूल के समुदाय को भी संबोधित करते हुए भाजपा Government में हुए कामों को गिनाया. इसके साथ ही सपा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी की पहचान कर्फ्यू, दंगों और बिजली संकट से होती थी.

बता दें कि सीएम योगी का जापान दौरा आज खत्म हो रहा है. सीएम योगी का ये दौरा यूपी में निवेश और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सीएम ने जापान दौरे के दौरान कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की और यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया.

सीएम योगी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि अब यूपी में कोई दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि उनकी Government ने इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर काम किया है.

ओपी/एबीएम

Leave a Comment