गाजियाबाद में 20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, दोस्त ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद, 19 अगस्त . गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में महज 20 रुपए के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. Police ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन निवासी मुस्तकीम उर्फ मुस्ताक (22) पत्नी सानिया और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था. वह कबाड़ बीनने का काम करता था.

बताया जा रहा है कि मुस्ताक ने अपने दोस्त समीर उर्फ गट्टू से पहले 20 रुपए उधार लिए थे. Wednesday को इसी रकम को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि समीर ने चाकू निकालकर मुस्ताक पर हमला कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समीर ने मुस्ताक पर कई वार किए. हमले से बचने के लिए मुस्ताक घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी ने वहां भी उस पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल मुस्ताक जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग घायल मुस्ताक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि Wednesday को पीआरवी के माध्यम से चाकूबाजी की सूचना मिली थी. जांच में सामने आया कि आरोपी समीर उर्फ गट्टू (20) दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी का निवासी है और नशे का आदी बताया जाता है. एसीपी के अनुसार, आरोपी ने नशा करने के लिए मुस्ताक से 20 रुपए मांगे थे. रुपए देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान समीर ने चाकू से हमला कर दिया.

Police ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. Police मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment