चाईबासा में डायन के आरोप में मां-बेटे को पेट्रोल छिड़ककर जला डाला, 12 आरोपियों ने किया सरेंडर

चाईबासा, 18 फरवरी . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में Tuesday देर रात कथित तौर पर डायन होने के संदेह में एक महिला और उसके मासूम बच्चे को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया.

इस दर्दनाक घटना में मां और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से झुलस गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. वारदात की जानकारी Wednesday को Police को तब हुई जब 12 आरोपियों ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया.

Police से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव के करीब 12 लोगों ने मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से गांव में बीमारी और अन्य घटनाओं को लेकर अफवाहें फैली हुई थीं. इसके लिए महिला और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था.

Tuesday देर रात ग्रामीणों के एक समूह ने महिला और उसके परिवार को निशाना बनाया. देर रात आरोपितों ने घर में घुसकर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. आग की लपटों में घिरकर महिला और उसका बच्चा बाहर नहीं निकल सके. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गांव में दहशत का माहौल है और अतिरिक्त Police बल की तैनाती की गई है.

Police अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. Wednesday सुबह सभी आरोपित स्वयं कुमारडुंगी थाना पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया. Police ने सभी 12 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले में हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment