रोबोट डॉग विवाद पर राहुल गांधी ने कहा- एआई समिट एक अव्यवस्थित तमाशा

New Delhi, 18 फरवरी . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘इंडिया एआई इंपैक्ट समिट’ में एक यूनिवर्सिटी की तरफ से चीनी रोबोट डॉग प्रदर्शित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे ‘एआई समिट’ एक अव्यवस्थित पीआर तमाशा बताया है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “India की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय ‘एआई शिखर सम्मेलन’ एक अव्यवस्थित पीआर तमाशा है. भारतीय डेटा बेचा जा रहा है और चीनी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं.”

इससे पहले, कांग्रेस ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एआई को लेकर Government ने देश की छवि को पूरी दुनिया में हास्यास्पद बना दिया है. अभी चल रहे एआई समिट में चीनी रोबोट को हमारे अपने रोबोट के तौर पर दिखाया जा रहा है. चीनी मीडिया ने हमारा मजाक उड़ाया है. यह सच में India के लिए शर्मनाक है.”

पार्टी ने आगे लिखा, “इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि Government के मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इसी झूठ में शामिल हैं, भारतीय समिट में चीन के रोबोट को प्रमोट कर रहे हैं. Government ने देश की छवि को ऐसा नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती. उन्होंने एआई, एक ऐसा फील्ड, जिसमें हम अपनी डेटा पावर के दम पर दुनिया के लीडर बन सकते थे, को एक मजाक बना दिया है.”

आम आदमी पार्टी (आप) ने भी Government पर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “भाजपा Government शुरुआत से ही कॉपी-पेस्ट योजना चलाकर काम कर रही है. अब Government एआई समिट कर रही है, जो Government के मंत्री अश्विनी वैष्णव की देखरेख में हो रहा है. इस दौरान एक निजी यूनिवर्सिटी चीन से रोबोट डॉग लेकर एआई समिट में शामिल होती है और उसे अपनी रिसर्च बता देती है. इस फ्रॉड से पूरी दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का मजाक बनाया जा रहा है.”

डीसीएच/

Leave a Comment