Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

ग्रीस में भारतीय राजदूत की अहम मुलाकातें, रक्षा, रोजगार और पर्यटन पर हुई चर्चा

ग्रीस में भारतीय राजदूत की अहम मुलाकातें, रक्षा, रोजगार और पर्यटन पर हुई चर्चा

एथेंस, 28 जुलाई . ग्रीस में India के राजदूत रवि शंकर ने Tuesday को हेलेनिक एयर फोर्स जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डेमोस्थनीज ग्रिगोरियाडिस से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने India और ग्रीस की वायु सेनाओं के बीच चल रहे सहयोग और नई पहलों पर चर्चा की.

ग्रीस में भारतीय दूतावास के मुताबिक, हेलेनिक एयर फोर्स की ओर से होस्ट की जाने वाली एक बड़ी सालाना मल्टीनेशनल एयर कॉम्बैट ट्रेनिंग एक्सरसाइज ‘इनियोचोस’ में India की भागीदारी और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सबसे बड़े द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ में ग्रीस की भागीदारी से दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच बेहतर समझ और मजबूत साझेदारी बनी है.

भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राजदूत रवि शंकर ने हेलेनिक एयर फोर्स जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डेमोस्थेनीस ग्रिगोरियाडिस से मुलाकात की. दोनों ने हमारी वायु सेनाओं के बीच चल रहे सहयोग पर चर्चा की. ‘इनियोचोस’ में India और ‘तरंग शक्ति’ में ग्रीस की भागीदारी ने आपसी समझ और साझेदारी को और मजबूत किया है.”

इसके अलावा, भारतीय राजदूत ने वेस्ट मणि क्षेत्र के मेयर जॉर्जोस चिउरियास से भी मुलाकात की. इस बैठक में वेस्ट मणि क्षेत्र और India के बीच संभावित सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई, खासकर India से जाने वाले कामगारों को लेकर.

दूतावास ने बताया कि बातचीत में India के लोगों के लिए हॉस्पिटैलिटी, निर्माण (कंस्ट्रक्शन) और खेती से जुड़े कामों में रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई. साथ ही, India और ग्रीस के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी बात की गई.

इससे पहले 16 जुलाई को राजदूत रवि शंकर ने ग्रीस के President को अपना लेटर ऑफ क्रेडेंस सौंपा था. इस दौरान उन्होंने India के नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दीं और भरोसा दिलाया कि वे भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राजदूत रवि शंकर ने ग्रीस के President को अपना परिचय-पत्र सौंपा. उन्होंने India के नेतृत्व की ओर से शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि India और ग्रीस की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे.”

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, India और ग्रीस के बीच लंबे समय से दोस्ताना संबंध रहे हैं. दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे के महत्वपूर्ण मुद्दों का समर्थन किया है. समय के साथ दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी अच्छे और भरोसेमंद रिश्ते बने हैं.

–

एवाई/डीकेपी

Share