गुजरात भाजपा संगठन की नई इकाई की अहम बैठक, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

गांधीनगर, 29 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी Gujarat संगठन की नई क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पार्टी के नव-नियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस बात की जानकारी भाजपा Gujarat के मुख्य प्रवक्ता अनिल पटेल ने दी.

उन्होंने कहा, “बैठक में Gujarat भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं की मौजूदगी रही. इसमें Gujarat भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, संगठन महामंत्री आदित्य रत्नाकर, Chief Minister भूपेंद्र पटेल और उपChief Minister हर्ष संघवी शामिल हुए. बैठक का उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी समय में कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट करना था.”

अनिल पटेल ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की जरूरत है. इसके लिए आपसी समन्वय, टीमवर्क, और पुराने अनुभवी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन को बेहद अहम बताया गया. नए पदाधिकारियों को सलाह दी गई कि वे Gujarat भाजपा की पुरानी टीम के अनुभवों से सीख लें और उनके साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएं.

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए जनसंपर्क कार्यक्रम, संगठनात्मक बैठकें और सामाजिक गतिविधियों को तेज किया जाए. कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोगों के बीच जाकर Government की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं.

बैठक में Gujarat Government की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई. नेताओं ने मार्गदर्शन दिया कि किस तरह पार्टी कार्यकर्ता इन योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें. इसमें गरीब, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया.

अनिल पटेल ने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही. इससे न केवल नए पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा मिली है, बल्कि पार्टी के भीतर समन्वय और ऊर्जा भी बढ़ी है.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment