दिल्ली सरकार आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर लॉन्च करेगी एआई आधारित इंटेलिजेंट ग्रीवांस मॉनिटरिंग सिस्टम

New Delhi, 29 दिसंबर . पारदर्शी और परफॉर्मेंस आधारित गवर्नेंस की दिशा में एक अहम पहल करते हुए दिल्ली Government आईआईटी Kanpur के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित इंटेलिजेंट ग्रीवांस मॉनिटरिंग सिस्टम (आईजीएमएस) को जल्द लॉन्च करने जा रही है. Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में तैयार किया गया यह प्लेटफॉर्म दिल्ली के शिकायत निवारण तंत्र को एक यूनिफाइड डिजिटल डैशबोर्ड पर लाएगा, जिससे शिकायतों का बेहतर विश्लेषण, त्वरित समाधान और प्रभावी पब्लिक सर्विस डिलीवरी संभव होगी.

वर्तमान में दिल्ली के नागरिक सार्वजनिक शिकायत प्रबंधन प्रणाली, एलजी लिसनिंग पोस्ट, सीपीग्राम सहित विभिन्न पोर्टल्स के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराते हैं. अलग-अलग प्लेटफॉर्म होने के कारण कई बार शिकायतों के समाधान में देरी, काम की दोहराव और निगरानी की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं.

आईआईटी Kanpur द्वारा विकसित आईजीएमएस सुरक्षित एपीआई और एडवांस्ड एआईएमएल तकनीक के जरिए इन सभी प्लेटफॉर्म्स को एकीकृत करेगा. इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं कि नागरिक सार्वजनिक शिकायत प्रबंधन प्रणाली, एलजी लिसनिंग पोस्ट, सीपीग्राम और अन्य पोर्टल्स पर दर्ज सभी शिकायतें एक ही जगह दिखाई देंगी. कीवर्ड के साथ शिकायत की प्रकृति के आधार पर भी खोज की सुविधा, बार-बार आने वाली शिकायतों के पीछे की मूल समस्या की पहचान, शिकायतों को स्वतः सही विभाग तक भेजना और फर्जी शिकायतों को छांटना,शिकायत समाधान के आधार पर विभागों और क्षेत्रों की रैंकिंग और हाथ से लिखे या टाइप किए गए शिकायत दस्तावेजों का डिजिटलीकरण.

आईआईटी Kanpur इस सिस्टम के इंटीग्रेशन, साइबर सिक्योरिटी ऑडिट (वल्नरेबिलिटी असेसमेंट और पेनिट्रेशन टेस्टिंग) और पोर्टल के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संभालेगा. इस पहल का उद्देश्य शिकायत निवारण व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को और मजबूत करना है.

आईटी मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली Government नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए अत्याधुनिक तकनीक को अपना रही है. एआई आधारित आईजीएमएस न केवल अलग-अलग शिकायत पोर्टल्स को एकीकृत करेगा, बल्कि अधिकारियों को डेटा-आधारित जानकारियां देकर निर्णय प्रक्रिया को भी मजबूत बनाएगा. यह नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम है.

डीएससी

Leave a Comment