
Bhopal , 29 दिसंबर . Madhya Pradesh के Governor मंगुभाई पटेल ने खेल जगत में मिली बेटियों की सफलता पर कहा कि बेटियों की उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा और गर्व की बात है. Governor पटेल ने Monday को राष्ट्रीय ब्लाइंड महिला टी-20 टीम की प्रदेश की खिलाड़ी सुषमा पटेल, सुनीता सराठे और दुर्गा येवले से लोकभवन में चर्चा करते हुए कहा कि ब्लाइंड महिला टी-20 वर्ल्ड कप-2025 की विजेता टीम की बेटियां महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं.
Governor मंगुभाई पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में विजेता होना दिव्यांगजनों के हौसले और दिव्यता का उत्कृष्ट उदाहरण है. बेटियों की उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा और गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि दिव्यांग महिला खिलाड़ियों ने Madhya Pradesh और देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है. Governor पटेल ने Monday को राष्ट्रीय ब्लाइंड महिला टी-20 टीम की प्रदेश की खिलाड़ी सुषमा पटेल, सुनीता सराठे और दुर्गा येवले को लोकभवन में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया.
उन्होंने खिलाड़ियों और उनके कोच का भी उत्साहवर्धन किया. Governor पटेल ने उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. भारतीय महिला (ब्लाइंड) क्रिकेट टीम ने 23 नवंबर 2025 को कोलंबो में आयोजित टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. इस राष्ट्रीय टीम में Madhya Pradesh के नर्मदापुरम जिले की सुनीता सराठे, दमोह जिले की सुषमा पटेल और बैतूल जिले की दुर्गा येवले प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल रही हैं.
–
एसएनपी/एएसएच