
New Delhi, 22 मई . Prime Minister Narendra Modi और साइप्रस के President निकोस क्रिस्टोडौलिड्स ने Friday को New Delhi के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की.
इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा, संस्कृति, लोगों की आवाजाही, रक्षा और सुरक्षा, एआई, फिनटेक, इनोवेशन और रिसर्च जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की.
विदेश मंत्रालय (एमईए) के बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग को लेकर भी अपने विचार साझा किए.
बैठक से पहले दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया और साथ में एक सेल्फी भी ली.
इससे पहले दिन में President क्रिस्टोडौलिड्स ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी President क्रिस्टोडौलिड्स से मुलाकात की और भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ सहयोग को लेकर उनके सकारात्मक विचारों की सराहना की.
बैठक के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “New Delhi में साइप्रस गणराज्य के President निकोस क्रिस्टोडौलिड्स से मिलकर खुशी हुई. भारत-साइप्रस संबंधों और भारत-ईयू सहयोग को मजबूत करने के लिए उनके सकारात्मक विचार और मार्गदर्शन की सराहना करता हूं.”
President क्रिस्टोडौलिड्स Thursday को New Delhi पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उनका स्वागत किया.
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “India यात्रा के Mumbai दौरे के बाद New Delhi पहुंचे साइप्रस के President निकोस क्रिस्टोडौलिड्स का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्हें औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
एमईए के मुताबिक, यह यात्रा जून 2025 में Prime Minister मोदी की साइप्रस यात्रा के बाद बने सकारात्मक माहौल को आगे बढ़ाने और भारत-साइप्रस साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है.
President क्रिस्टोडौलिड्स , President द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे. President मुर्मु ने उनके सम्मान में आधिकारिक भोज का आयोजन किया है.
New Delhi आने से पहले President क्रिस्टोडौलिड्स Mumbai भी गए थे. Thursday को उन्होंने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के चेयरमैन श्रीनिवास इंजेती और एमडी एवं सीईओ आशीष कुमार चौहान के साथ Mumbai में एनएसई इंडिया की घंटी बजाई.
एनएसई इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इस दौरे में एनएसई परिसर का भ्रमण और हमारी लीडरशिप टीम के साथ India और साइप्रस के बीच संबंध मजबूत करने और नए सहयोग के अवसरों पर चर्चा भी शामिल रही.”
–
एवाई/एएस