बांद्रा गरीब नगर पत्थरबाजी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 22 मई . Mumbai Police ने बांद्रा के गरीब नगर इलाके में हुई पत्थरबाजी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. Police की जांच तेजी से जारी है और आगे भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Police के अनुसार, कल 16 आरोपियों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने सभी आरोपियों को 26 मई तक Police हिरासत में भेज दिया है. Friday को तीन अन्य आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा. गिरफ्तार किए गए 19 आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है.

गरीब नगर इलाके में हाल ही में पत्थरबाजी की एक गंभीर घटना हुई थी, जिसमें स्थानीय लोगों और Police के बीच तनाव बढ़ गया था. घटना के बाद Mumbai Police ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और बड़े पैमाने पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ना शुरू किया. Police सूत्रों के मुताबिक यह पत्थरबाजी एक सुनियोजित घटना लग रही है, जिसकी जांच के विभिन्न पहलुओं पर काम किया जा रहा है.

Mumbai Police आयुक्त कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है. Police का कहना है कि जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Thursday को बांद्रा कोर्ट में पेश किए गए 16 आरोपियों को 26 मई तक रिमांड पर भेजा गया है, ताकि Police उन्हें और पूछताछ कर सके. आज तीन अन्य आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी है. Police इन सभी आरोपियों से घटना की योजना उनके साथियों और मास्टरमाइंड की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है.

इस मामले की जांच में साइबर सेल, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और अन्य विभागों की मदद ली जा रही है. पूरी घटना की cctv फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment