
New Delhi, 26 जून . संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की थल सेना के डिप्टी कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ मोहम्मद खमीस मोहम्मद अल-हसानी ने Friday को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की. दोनों पक्षों के बीच India और यूएई के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.
इंडियन आर्मी के एडिशनल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन (एडीजीपीआई) ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यूएई थल सेना के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ मोहम्मद खमीस मोहम्मद अल-हसानी ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की. बैठक में India और यूएई के रक्षा संबंधों की लगातार बढ़ती मजबूती पर जोर दिया गया. दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने, पेशेवर स्तर पर आपसी आदान-प्रदान को मजबूत करने और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने पर चर्चा की.”
एडीजीपीआई के मुताबिक, दोनों देशों ने संस्थागत संबंधों को मजबूत करने, आपसी भरोसा बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के साझा लक्ष्य को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
इस साल जनवरी में यूएई के President शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान India के आधिकारिक दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के साथ कई अहम मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की थी.
दोनों नेताओं ने माना कि India और यूएई के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहे हैं और यह दोनों देशों की कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया था, “दोनों नेताओं ने दोनों देशों की सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों और वरिष्ठ कमांडरों के हालिया दौरों का स्वागत किया. उन्होंने दोनों देशों के बीच सफल सैन्य अभ्यासों की भी सराहना की. साथ ही, स्ट्रेटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप की दिशा में ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर होने का भी स्वागत किया.”
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी जनवरी में आधिकारिक तौर पर यूएई का दौरा किया था. यह दौरा India की उन कोशिशों का हिस्सा था, जिनका मकसद मित्र देशों के साथ रक्षा सहयोग और सेनाओं के बीच रिश्तों को मजबूत करना है.
अपने दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने यूएई सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. उन्हें यूएई की सेना की संरचना, जिम्मेदारियों और उसकी क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई.
उन्होंने यूएई के कई अहम सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा किया और वहां तैनात अधिकारियों और जवानों से बातचीत की. इस दौरान India और यूएई के बीच लगातार मजबूत होते रक्षा संबंधों पर भी जोर दिया गया.
–
एवाई/एबीएम