
New Delhi, 5 जून . दिल्ली के उपGovernor टीएस संधू ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ. तपस्या राघव को उनकी नई केंद्रीय नियुक्ति के लिए दिल्ली Government से कार्यमुक्त कर दिया है. इस संबंध में Friday को आधिकारिक जानकारी दी गई.
डॉ. तपस्या राघव वर्तमान में विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के पद पर कार्यरत थीं. इसके अलावा उनके पास प्रोजेक्ट डायरेक्टर (सीएटीएस), स्टेट हेल्थ एजेंसी (एसएचए) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईए) और आयुष्मान India डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की राज्य मिशन निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी थीं.
सेवाएं विभाग के उप सचिव जितेंद्र कुमार अरोड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 4 जून की दोपहर से दिल्ली Government से कार्यमुक्त कर दिया गया है. अब वह केंद्र Government के उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी. उनकी यह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति प्रारंभिक तौर पर चार वर्षों के लिए होगी या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.
जारी आदेश में कहा गया कि यह निर्णय India Government के गृह मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है. उपGovernor ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को औपचारिक मंजूरी देते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी ग्रहण करने की अनुमति प्रदान की है.
इस बीच, हाल ही में मालवीय नगर स्थित गेस्ट हाउस में हुई भीषण आग की घटना के बाद दिल्ली प्रशासन भी लगातार सक्रिय नजर आ रहा है. 3 जून को हुई इस घटना के बाद उपGovernor टीएस संधू ने गृह मंत्री आशीष सूद और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक की थी.
बैठक में राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बहु-विभागीय कार्ययोजना तैयार की गई. इसके तहत पूरे दिल्ली में एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है. अभियान के दौरान होटल, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा जांच की जाएगी.
जिला मजिस्ट्रेट, Police उपायुक्त और नगर निगम अधिकारियों की संयुक्त टीम फायर सेफ्टी ऑडिट करेगी. नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सीलिंग और कानूनी कदम उठाए जाएंगे.
दिल्ली Government ने स्पष्ट किया है कि अभियान की निगरानी मुख्य सचिव और Police आयुक्त संयुक्त रूप से करेंगे.
–
वीकेयू/डीकेपी