‘बिहार बंद’ का कई जिलों में दिखा असर, समस्तीपुर-सीवान में सड़कें जाम, पटना समेत राज्यभर में सुरक्षा कड़ी

Patna, 25 जुलाई . वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का Saturday को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया. समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं. इस दौरान, जुलूस निकाला गया और केंद्र Government के खिलाफ नारेबाजी की गई. हालांकि, Patna से लेकर जहानाबाद तक Police ने ‘बिहार बंद’ के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए हैं.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समस्तीपुर में Saturday सुबह आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर रास्तों को जाम किया. रास्तों पर टायर जलाते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र Government के खिलाफ नारे लगाए.

आइसा से जुड़े एक कार्यकर्ता ने से बात करते हुए कहा, “Government ने छात्रों को लाठी से कुचलने का प्रयास किया है. इसके विरोध में समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में चक्का जाम किया जा रहा है. हमारी सभी से अपील है कि वे बिहार बंद को अपना समर्थन दें और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आवाज बुलंद करें.”

आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जिस तरह छात्रों का दमन और उन पर मुकदमे हुए हैं, इसके विरोध में आज ‘बिहार बंद’ है. हमारी केंद्र Government से मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा कराया जाए और छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाए.

सिवान में भी वामपंथी दलों, विशेषकर ‘माले’ कार्यकर्ताओं ने बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया. शहर के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला गया और Government के खिलाफ नारेबाजी की गई. वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. खुद सिवान के Police अधीक्षक पूरण कुमार झा ने मोर्चा संभाला और Police बल के साथ लगातार शहर का जायजा लेते रहे.

Saturday को ‘बिहार बंद’ को लेकर Patna में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई. Patna के इनकम टैक्स गोलंबर के पास बड़े पैमाने पर पैरामिलिट्री-फोर्सेस और Police की तैनाती की गई.

इसके अलावा, जहानाबाद में भी प्रदर्शन के मद्देनजर Police ने पुख्ता इंतजाम किए. बड़ी संख्या में सड़कों पर Policeबल की तैनाती देखी गई. डीएम आवास और रेलवे पटरी समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में Policeकर्मियों ने मार्च किया.

डीसीएच/

Leave a Comment