‘ससुर जी’ के लिए इलियाना डिक्रूजा बनीं शेफ, बर्थडे पर अपने हाथों से बनाया खास केक

Mumbai , 2 जून . Actress इलियाना डिक्रूजा इन दिनों सिनेमा की चकाचौंध से दूर अपनी निजी जिंदगी का खुलकर आनंद ले रही हैं. Tuesday को Actress ने बताया कि उन्होंने किसी खास व्यक्ति के जन्मदिन के अवसर पर अपने हाथों से केक बनाया है.

Actress ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके ससुर एक मेज के सामने मुस्कुराते हुए बैठे नजर आ रहे हैं. उनके सामने एक केक रखा हुआ है. खास बात यह है कि यह केक इलियाना ने बाजार से मंगवाने के बजाय खुद अपने हाथों से तैयार किया है.

अपने ससुर के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए Actress ने लिखा, “अपने सबसे अच्छे ससुर जी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके लिए प्यार से केक बनाया.”

बीते कुछ समय से इलियाना डिक्रूजा ने फिल्मों से दूरी बना रखी है. वह इन दिनों अपना पूरा ध्यान परिवार और बच्चों की परवरिश पर दे रही हैं. हालांकि, फिल्मों से दूर रहने के बावजूद वह social media के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं.

इलियाना डिक्रूजा ने अमेरिकी व्यवसायी माइकल डोलन से गुपचुप तरीके से शादी की थी. उनकी शादी के पंजीकरण संबंधी विवरणों के अनुसार, दोनों ने 13 मई 2023 को विवाह किया था. शादी के बाद अगस्त 2023 में इस दंपति ने अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया. इसके बाद जून 2025 में इलियाना दूसरी बार मां बनीं और उन्होंने अपने दूसरे बेटे कीनू को जन्म दिया.

वर्ष 2006 में तेलुगु फिल्म ‘देवदासु’ से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली इलियाना ने दक्षिण भारतीय सिनेमा से लेकर Bollywood तक अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने ‘पोक्किरी’, ‘जलसा’ और ‘किक’ जैसी कई सफल तेलुगु फिल्मों में काम किया और टॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई.

इलियाना ने वर्ष 2012 में निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म ‘बर्फी’ से Bollywood में कदम रखा. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली और उन्हें ‘फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का पुरस्कार भी मिला.

एनएस/एएस

Leave a Comment