
New Delhi, 2 जून . राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लेबनान पर इजरायल के हमलों की निंदा की है. इस दौरान उन्होंने केंद्र Government पर निशाना साधा. जयराम रमेश ने कहा कि Government ने इजरायल की ओर से लेबनान को तबाह करने और अमेरिका-ईरान समझौते को पटरी से उतारने की कोशिशों पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पश्चिम एशिया में युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है. ऐसे किसी समझौते का तत्काल प्रभाव होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने और तेल की कीमतों पर दबाव कम होने के रूप में सामने आएगा और इन दोनों मुद्दों से India के बड़े हित जुड़े हुए हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “यह बातचीत अब तक अंतिम रूप नहीं ले सकी है, जिसकी मुख्य वजह लेबनान में इजरायल की जारी सैन्य कार्रवाई है, जिसमें अभूतपूर्व घुसपैठ देखने को मिली है. खुद President ट्रंप ने Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बेहद नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया है, यहां तक कि अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया है. दुनिया के कई अन्य देशों ने भी लेबनान में इजरायल के हमले की निंदा की है.”
जयराम रमेश ने पोस्ट में लिखा, “हैरानी की बात नहीं कि जिस एक Government के मुखिया ने इजरायल की ओर से लेबनान को तबाह करने और अमेरिका-ईरान समझौते को पटरी से उतारने की कोशिशों पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है, वे Prime Minister Narendra Modi हैं. क्या तथाकथित ‘फादरलैंड’ उनके लिए उनकी असली ‘मदरलैंड’ से कहीं ज्यादा मायने रखती है?”
हिज्बुल्लाह को खत्म करने के इरादे से इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में ‘बड़े पैमाने पर अभियान’ शुरू किया है. आईडीएफ के इस ऑपरेशन को आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ ईयाल जमीर ने मंजूरी दी थी. अभियान से पहले उत्तरी कमान के नेतृत्व में गोलाबारी की तैयारी और अन्य परिचालन तैयारियां व्यवस्थित रूप से पूरी की गईं.
हालांकि, इससे अमेरिका और ईरान के बीच हो रही बातचीत में अड़चन आई है. तस्त्रीम न्यूज एजेंसी ने Monday को जानकारी दी कि ईरान की बातचीत करने वाली टीम लेबनान पर हुए हमलों की वजह से अमेरिका के साथ मीडिएटर के जरिए मैसेज का लेन-देन रोक रही है.
हालांकि, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने ‘टूथ सोशल’ पर लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ बातचीत तेजी से चल रही है.” डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, “इजरायल के Prime Minister नेतन्याहू के साथ मेरी बहुत अच्छी बातचीत हुई और कोई भी सैनिक बेरूत नहीं जाएगा और जो भी सैनिक रास्ते में हैं, उन्हें पहले ही वापस भेज दिया गया है. इसी तरह उच्च पद वाले प्रतिनिधियों के जरिए मेरी हिज्बुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई और वे इस बात पर सहमत हुए कि सारी गोलीबारी बंद हो जाएगी कि इजरायल उन पर हमला नहीं करेगा और वे इजरायल पर हमला नहीं करेंगे.”
–
डीसीएच/