
चेन्नई, 23 जून . Actor अर्जुन दास इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के पहले पार्ट में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन दास ने ‘ओजी 2’ का भी हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की हैं. हालांकि अभी फिल्म की टीम की ओर से उनके किरदार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन Actor का कहना है कि अगर पवन कल्याण उन्हें बुलाते हैं, तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के फिल्म से जुड़ जाएंगे.
ने जब अर्जुन दास से पूछा कि क्या आप ‘ओजी 2’ का हिस्सा बनेंगे, इस पर Actor ने कहा, “मुझे लगता है कि कहानी के हिसाब से मुझे फिल्म में होना चाहिए. पहले पार्ट में मेरे किरदार ने कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और कहानी जिस मोड़ पर छोड़ी गई थी, उसे देखते हुए मैं मानता हूं कि आगे भी इसमें मेरे किरदार की जरूरत पड़ सकती है.”
अर्जुन दास ने कहा, ”फिलहाल फिल्म को लेकर शुरुआती स्तर पर ही चर्चा चल रही है. टीम ने अभी-अभी सीक्वल को लेकर बातचीत शुरू की है और कई चीजें तय होना बाकी हैं. लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी. कलाकारों और कहानी से जुड़ी कई जानकारियां आने वाले समय में सामने आएंगी.”
Actor ने बातचीत के दौरान पवन कल्याण को लेकर कहा, ”मैं अभी पवन कल्याण को ‘अन्ना’ कहकर बुलाता हूं, जिसका मतलब होता है बड़ा भाई. अगर अन्नाया मुझे फोन करके बुलाएंगे, तो मैं जरूर फिल्म का हिस्सा बनूंगा. इस बारे में मेरे मन में कोई दूसरा विचार नहीं है. पवन कल्याण के साथ काम करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है.”
बता दें कि हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने फैंस की लगातार डिमांड के बाद ‘ओजी 2’ को लेकर घोषणा की थी और social media पोस्ट में कहा गया था कि जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा. निर्देशक सुजीत के विदेश से लौटने के बाद आगे की योजना पर चर्चा की जाएगी. इस पोस्ट को साझा करते हुए अर्जुन दास ने अपनी खुशी जाहिर की थी.
–
पीके/पीएम