उत्तर प्रदेश : रामपुर और बुलंदशहर में बदमाशों के साथ मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

रामपुर, 23 जून . उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र में Police और कथित गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police के मुताबिक चेकिंग के दौरान पीलाखार नदी डैम के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्धों ने Police टीम को देखकर भागने का प्रयास किया. घिरने पर आरोपियों ने Police पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई.

घायल आरोपी की पहचान भूरा निवासी भैसोड़ी थाना मिलक के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी मुकीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने दोनों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं.

Police के अनुसार घायल आरोपी भूरा पर गौकशी, गैंगस्टर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना केमरी में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी बिलासपुर भेजा गया. Police पूरे मामले की जांच में जुटी है और बरामद सामान को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

रामपुर के अपर Police अधीक्षक अनुराग सिंह ने से बताया कि Police को मोटरसाइकिल आते दिखी तो Police ने उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने Police टीम पर फायरिंग की. आत्मरक्षार्थ Police टीम की ओर से भी फायर किया गया. जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है और दूसरे को Police ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के साथ से एक मोटरसाइकिल, तमंचा और गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं.

वहीं, बुलंदशहर जिले में मनीष सैनी की हत्या के आरोपी शिवम सैनी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. शराब पार्टी के बाद मामूली विवाद में शिवम पर मनीष की हत्या का आरोप है. जहांगीराबाद Police के साथ हुई मुठभेड़ में शिवम के पैर में लगी गोली. शिवम के कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं.

सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि Tuesday को मुखबिर से मिली जानकारी के बाद जहांगीराबाद Police की ओर से आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया गया. घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल को आरोपी ने जंगल में छिपाने की बात बताई. Police टीम आरोपी को लेकर जंगल में पिस्टल बरामद करने गई.

सीओ ने बताया कि बरामदगी के दौरान आरोपी की ओर से पहले से लोड पिस्टल से Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर की गई. आत्मरक्षार्थ Police टीम की ओर से जवाबी फायरिंग की गई. आरोपी शिवम सैनी के पैर में गोली लगी है. घटना स्थल से एक अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खोख कारतूस बरामद किया गया है. Police की ओर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

एसडी/पीएम

Leave a Comment