
Mumbai , 15 अप्रैल . लोकप्रिय कोर्ट ड्रामा सीरीज ‘मामला लीगल है-2’ में मिंटू का किरदार निभाने वाले Actor अंजुम बत्रा ने के साथ खास बातचीत में अपने किरदार को लेकर जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि मिंटू ज्यादातर वीडी त्यागी की परछाई जैसा था. वह एक वफादार दोस्त है, जो अपने लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहता था और दोस्ती को बहुत ही खूबसूरती से निभाता था. उससे सीखने के लिए बहुत कुछ है. पहले सीजन में मिंटू का किरदार मुख्य रूप से कॉमेडी तक सीमित था, लेकिन सीजन-2 में इस किरदार को काफी गहराई दी गई. मुझे खुद उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के इतने अलग-अलग पहलू दिखाए जाएंगे. इस बार उसके साथ एक लव ट्रैक है, जिम्मेदारी का गहरा एहसास और सुजाता के साथ चैंबर में हल्की-फुल्की नोक-झोंक भी है.
Actor ने निर्देशक राहुल पांडे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कहानी में बहुत अच्छी गहराई जोड़ी. लेखकों ने शो को दिलचस्प बनाया है. निर्देशक राहुल पांडे ने इसे शानदार तरीके से पेश किया.
Actor ने अपने किरदार और असल जिंदगी के बीच फर्क पर भी बातचीत की. उन्होंने कहा, “जब कोई एक्टर किसी किरदार को निभाता है, तो उसकी अपने व्यक्तित्व का कुछ हिस्सा किरदार में आ ही जाता है. इसलिए मिंटू में मेरी थोड़ी-बहुत समानताएं जरूर हैं, लेकिन कुल मिलाकर हम दोनों काफी अलग इंसान हैं.”
शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए अंजुम बत्रा ने बताया कि सेट पर हर समय हंसी-मजाक का माहौल रहता था. कैमरे के पीछे की कॉमेडी स्क्रीन पर दिखने वाली कॉमेडी से कहीं ज्यादा मजेदार होती है. रवि किशन के साथ काम करना बहुत सुखद अनुभव था. उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है. बाकी को-एक्टर्स भी पूरे दिन माहौल को जोश भरा और जिंदादिल बनाए रखते थे.
Actor ने सीरीज में कॉमेडी और गंभीरता के बीच संतुलन पर लेखक और निर्देशक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “लेखकों ने कहानी को समझदारी से लिखा है, जहां समाज को सार्थक संदेश देना था, वहां उन्हें असरदार तरीके से पेश किया, लेकिन कॉमेडी का अंदाज भी कहीं नहीं खोया. डायरेक्टर ने यह सुनिश्चित किया कि स्क्रीन पर यह बैलेंस अच्छे से दिखे. यह एक बेहतरीन मेल है. जरूरत पड़ने पर गंभीर और जरूरत पड़ने पर मजेदार.”
–
एनएस/एबीएम