‘मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि नजरें भी नहीं उठा पा रही’, पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी

New Delhi, 1 अगस्त . social media पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक युवा लड़की माफी मांगती और पछतावा जाहिर करती दिख रही है. इस लड़की पर नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान Prime Minister Narendra Modi को लेकर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा था और मामला दर्ज किया गया था.

इस वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर सीधे दर्शकों से बात करती दिख रही है. वीडियो में स्वीकार करती है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उसकी बातें गलत थी और उसे ऐसा कहने पर गहरा पछतावा हो रहा है.

वीडियो में उसने कहा कि वह प्रदर्शन में मौजूद दूसरे लोगों के प्रभाव में आ गई थी और उसने ऐसी बातें कह दीं जिन्हें वह अब गलत मानती है. विरोध प्रदर्शन के माहौल ने उसकी सोचने-समझने की क्षमता पर असर डाला, जिससे उसने ऐसी बातें कह दीं जो वह आम तौर पर नहीं कहती.

लड़की आगे कहती नजर आ रही है कि उसे अपने किए पर पछतावा है और वह घटना की गंभीरता को समझती है. वह कहती है कि उसे अपनी बातों के असर का एहसास हो गया है और वह न केवल Prime Minister से, बल्कि देश भर के उन लोगों से भी माफी मांगना चाहती है जो उसकी बातों से आहत हुए होंगे.

वीडियो में वह कहती है कि वह सिर्फ 15 साल की है. इस घटना को एक बड़ी गलती बताते हुए, वह कहती है कि उसका मकसद कभी भी ऐसा विवाद खड़ा करना नहीं था और अब उसे अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है.

पछतावा जाहिर करते हुए वह कहती है कि उसने जो किया वह गलत था और उसे सही नहीं ठहराया जा सकता. वह कहती है कि उसे बहुत शर्म आ रही है और घटना के बारे में सोचने के बाद उसे खुद का सामना करना भी मुश्किल लग रहा है.

वीडियो में वह कहती है, “मैं सिर्फ 15 साल की हूं. मैंने जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं था. मैंने बहुत सी बुरी बातें कहीं.”

इसे अपनी ‘पहली और आखिरी गलती’ बताते हुए वह कहती है, “मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं. मुझे बहुत शर्म आ रही है. मैं इतनी शर्मिंदा हूं कि नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं. प्लीज मुझे माफ कर दें.”

यह विवाद तब शुरू हुआ जब नोएडा के एक Police स्टेशन में Prime Minister के खिलाफ लड़की की टिप्पणियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई. नोएडा Police ने ‘जीरो First Information Report ’ दर्ज की, जिसे बाद में New Delhi के पार्लियामेंट स्ट्रीट Police स्टेशन भेज दिया गया.

शिकायतकर्ता का कहना था कि लड़की की टिप्पणियों से Prime Minister कार्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है और इससे अशांति फैल सकती है तथा सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है.

माफी मांगने वाला यह वीडियो Prime Minister Narendra Modi के उस हालिया इंस्टाग्राम वीडियो के कुछ ही घंटों बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने छात्रों को विरोध-प्रदर्शन के दौरान अपने खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के बाद संयम और माफ करने की बात कही थी.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment