मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

New Delhi, 12 मई . पश्चिम बंगाल की भाजपा Government ने जनता को केंद्र की लाभकारी योजनाओं में से एक आयुष्मान India योजना का लाभ देने की मंजूरी दे दी है. नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लोगों को Prime Minister मोदी की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा. इसके अलावा जनता के हित में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं. सुवेंदु अधिकारी द्वारा किए गए इन ऐलानों पर Prime Minister मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बंगाल के लोगों को आयुष्मान India योजना का लाभ मिलेगा.

Prime Minister मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण ही सर्वोपरि है. मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि राज्य के लोगों को ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ मिलेगा. यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजनाओं में से एक है, जो बेहतरीन गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करती है. इसके साथ ही, ‘डबल इंजन’ Government केंद्र की प्रमुख योजनाओं के बिना किसी रुकावट क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी.

Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और राज्य की खोई हुई शान वापस लाने के लिए छह अहम फैसले लिए. आयुष्मान India योजना के तहत अब पश्चिम बंगाल के लोगों को Prime Minister की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा. सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को तुरंत जमीन सौंपने की व्यवस्था की गई है, जिसे 45 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है. घोषणापत्र में किए गए वादे के मुताबिक, राज्य Government की नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों की उम्र सीमा पांच साल बढ़ा दी गई है, ताकि उन लोगों को राहत मिल सके जिन्होंने पिछली Government के दौरान अपना कीमती समय गंवा दिया.

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को आधिकारिक तौर पर लागू करने और सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जनगणना को मंजूरी दी गई है. साथ ही, उन 321 परिवारों के कल्याण के लिए कदम उठाए गए हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की रक्षा करते हुए अपने प्रियजनों को खो दिया.

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम विश्वकर्मा, Prime Minister फसल बीमा योजना और पीएम उज्ज्वला जैसी केंद्र Government की योजनाओं को सुचारु रूप से लागू करने का रास्ता साफ कर दिया गया है.

डीकेएम/एएस

Leave a Comment