मुख्तार अब्बास नकवी बोले- ‘इंडी गठबंधन रणछोड़ बहादुरों का राजनीतिक रंगमंच’

New Delhi, 8 जून . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने Monday को दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन रणछोड़ बहादुरों का Political रंगमंच है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा.

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर से बात करते हुए कहा, “यह (इंडी गठबंधन) रणछोड़ बहादुरों का Political रंगमंच है. विरोधाभास और अंतरविरोध से भरा हुआ है. इनकी खानदान अनेक और ख्वाहिशें एक वाली स्थिति है, लेकिन हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पर दम निकले. क्योंकि इस गठबंधन में सब ‘Prime Minister इन वेटिंग’ हैं. इसमें सारथी ‘गुरु’ है और साथी ‘गुरु’ घंटाल है, तो इसलिए इस गठबंधन का सफर शुरू होने से पहले ही धाराशायी हो जाता है.”

नकवी ने कांग्रेस पार्टी पर कहा, “मुझे लगता है कि यह जो ग्रैंड ओल्ड पार्टी (कांग्रेस) है, यह वैविध्य पार्टी है. उसमें आपस में सिर फुटव्वल दिखाई पड़ रही है. कांग्रेस पार्टी एक नॉन परफॉर्मेंस एसेट बन चुकी है, जिसके अंदर कोई भाव और बाहर मोल नहीं बचा है.”

इस दौरान, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर सवाल उठाए गए. नकवी ने कहा, “इस तरह की पिटी हुई पटकथा कब तक आप (अखिलेश) चलाते रहोगे? आपने राम मंदिर के फंड और राम मंदिर का निर्माण, यह सारी चीजें आपको हजम नहीं हो रही हैं. राम मंदिर का निर्माण क्यों हो गया और उसके बाद उसके प्रति लोगों की श्रद्धा क्यों बढ़ रही है? बस उनको यह परेशानी है.”

इससे पहले, अखिलेश यादव ने social media पोस्ट में दावा किया कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है. न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है, क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. Government की चुप्पी संदिग्ध है.”

डीसीएच/

Leave a Comment