
हावड़ा, 26 फरवरी . हावड़ा के पिलखाना इलाके में Wednesday को दिनदहाड़े हुई रियल एस्टेट डेवलपर की हत्या को लेकर भाजपा नेता सौमित्र खान ने Government पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और विदेशी नागरिकों को दोषी ठहराया है. इसके साथ ही टीएमसी के विधायक पर मुख्य आरोपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है.
भाजपा नेता सौमित्र खान ने से बातचीत में कहा, “तृणमूल कांग्रेस की Government किसी संप्रदाय की नहीं है. रियल एस्टेट डेवलपर की हत्या करने वाला अफगान का है. ममता बनर्जी अफगानिस्तानी और बांग्लादेशियों को बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल में ले आई हैं. यही लोग ममता बनर्जी की Government चला रहे हैं. इसलिए एसआईआर का विरोध कर रही थीं.”
वहीं, उत्तरी हावड़ा के टीएमसी विधायक गौतम चौधरी के साथ आरोपी की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर सौमित्र खान ने कहा कि इस हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश है.
दरअसल, आरोप है कि हावड़ा के गोलाबाड़ी के पिलखाना इलाके में Wednesday को रोहित हुसैन और हारून खान ने 27 वर्षीय सौफिक खान को सड़क पर बेहद करीब से गोली मार दी. इसका cctv फुटेज social media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति शफीक से आमने-सामने बात करता हुआ दिखाई दे रहा है. दूसरा व्यक्ति शफीक के पीछे चला गया. अचानक, उनमें से एक ने पीछे से बंदूक निकाली और शफीक के सिर में गोली मार दी. शफीक के गिरते ही लगातार कई गोलियां चलाईं और भाग गए. शफीक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि शफीक Wednesday सुबह तड़के सड़क किनारे खाना लेने आए थे. इसी समय हमला हुआ.
दिनदहाड़े हुए हत्या के बाद भाजपा नेता ममता Government को घेर रहे हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. इसके साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं.
–
ओपी/वीसी