यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा, दुर्घटना में एक की मौत

ग्रेटर नोएडा, 15 मई . ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर Thursday देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में एक पिकअप चालक की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई. हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलते ही Police और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. Police के मुताबिक यह दुर्घटना 15 मई 2026 की देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या-18 के पास हुई. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ा.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में घायल चालक की पहचान मोहित पुत्र नेत्रपाल निवासी नंदनवन मेल रोड बाईपास, थाना दिल्ली गेट, अलीगढ़ के रूप में हुई है. Police के अनुसार मोहित की उम्र करीब 26 वर्ष थी. दुर्घटना के बाद राहगीरों और एक्सप्रेसवे पर मौजूद लोगों ने तुरंत Police और एम्बुलेंस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से मोहित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद रबूपुरा थाना Police ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया. Police ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.

प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने की वजह से पिकअप वाहन ट्रक के पीछे जा टकराया. हालांकि Police सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

पीकेटी/पीएम

Leave a Comment