
पालघर, 18 मई . Maharashtra के पालघर जिले में Mumbai -Ahmedabad नेशनल हाईवे पर Monday को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. यह हादसा धाणीवरी इलाके के पास हुआ, जहां बारातियों से भरे टेंपो और एक तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “यह बेहद दुखद है कि Mumbai -Ahmedabad हाईवे पर पालघर के दहानू में एक दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई, जब एक टेम्पो की टक्कर एक कंटेनर से हो गई. इस घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं उन सभी के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “इस घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए हैं. उन्हें कासा के उप-जिला अस्पताल और धुंदलवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं. Police अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर मौजूद थे. वहां बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि घायलों की हालत में शीघ्र सुधार हो. राज्य Government इस घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.”
जानकारी के मुताबिक, Monday दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट के आसपास यह हादसा हुआ. बारातियों से भरा टेंपो दहानू के बापू गांव से धाणीवरी में एक शादी समारोह में जा रहा था. जैसे ही यह वाहन धाणीवरी इलाके के पास पहुंचा, तभी सामने से Gujarat की ओर से Mumbai जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया. बताया जा रहा है कि कंटेनर बारातियों से भरे टेंपो पर पलट गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सड़क पर बिखरे मलबे और घायल लोगों को देखकर वहां मौजूद लोग भी दहशत में आ गए. कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया.
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और Police को सूचना दी गई. Police और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत नजदीकी कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.
मृतकों में सुरेश रत्ना लाखात, पांडू गणपत लाखात, काळू गोविंद लाखात, सुनील अर्जुन दांडेकर, चिमा गोविंद कुरहाडा, नमिता विठ्ठल दांडेकर, सारिका संतोष लाखात, आयुष सिताराम लाखात, सागर नामदेव शेंडे, वंदना शिवराम वलवी, सलोनी शिवराम वलवी, अजय अहाडी और रियांशी संतोष लाखात शामिल हैं.
–
पीआईएम/एबीएम