Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

विपक्ष मुक्त India बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

New Delhi, 20 जून . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे तो विपक्ष मुक्त India बनाने पर तुले हुए हैं.

एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पहले हमें शिवसेना के शिंदे गुट को (एकनाथ) शिंदे गुट कहना पड़ता था. अब तो केवल शिवसेना है और कोई गुट नहीं रह गया है.

New Delhi में से बात करते हुए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि अमित शाह चाहते हैं कि देश से विपक्ष खत्म हो जाए. शाह की मर्जी के मुताबिक India में वहीं पार्टी रहेंगी जो भाजपा को सपोर्ट करती हैं और जो उनके पाले में दूसरे दल को छोड़कर शामिल हो जाएं.

पीएम मोदी के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि सभी जानते हैं पीएम मोदी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें कांग्रेस मुक्त India बनाना है जबकि सच्चाई यह है कि उन्हें कांग्रेस मुक्त नहीं बल्कि विपक्ष मुक्त India बनाना है.

बिहार के बेगूसराय में महिला के साथ गैंगरेप मामले पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि वर्तमान की एनडीए Government बिहार में जंगलराज की दुहाई देकर सत्ता में आई लेकिन बिहार में क्या हो रहा है? आए दिन हत्या, बलात्कार, और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं.

राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर एसआईटी जांच के आदेश पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा Government में राम मंदिर भी सुरक्षित नहीं है. इस घटना के बाद जाहिर हो गया है. राम मंदिर में हिंदू समाज के लोगों की आस्था है लेकिन दुख की बात है कि आस्था वाली जगह पर चंदे की चोरी हो रही है.

उन्होंने कहा कि योगी Government क्या कर रही है. अब तक क्या कार्रवाई की गई और बुलडोजर क्यों नहीं चला. उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो कुछ भी बयान दिया है, वह सिर्फ मामले को टालने के लिए कहा है. जब राम मंदिर में ही चोरी होने लग जाए तो आप Government से क्या ही उम्मीद लगा सकते हैं.

नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र के एडमिट कार्ड में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इससे जाहिर होता है कितनी बड़ी भूल थी. जो बच्चा नागपुर का है, उसे सेंटर नागपुर में मिलना चाहिए लेकिन उसका सेंटर अबू धाबी में दिया जा रहा है. यह सिस्टम की विफलता है.

–

डीकेएम/पीएम

Share