
कोलकाता, 21 मार्च . पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू पीड़ित हैं. यहां हिंदू समाज और साधु-संतों के ऊपर हमले होते हैं. उन्होंने Government और Police पर दूसरे पक्ष के लोगों को संरक्षण देने के भी आरोप लगाए.
सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम हिंदू हैं और सनातन धर्म के अनुयायी हैं. जो लोग हिंदुओं के हितों के लिए काम करेंगे, वही भविष्य में बंगाल पर राज करेंगे. यहां हिंदुओं की हालत अच्छी नहीं है. उन पर अत्याचार हो रहा है. हिंदू समाज की रक्षा करना Government की जिम्मेदारी है, लेकिन वह ऐसा नहीं कर रही है.”
उन्होंने कहा, “बंगाल का हिंदू पीड़ित है. बंगाल की Chief Minister एक हिंदू होने के नाते भी दूसरे धर्मों के लोगों को संरक्षण देने का काम कर रही हैं. वे तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं.”
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बंगाल में माता दुर्गा की मूर्ति तोड़ी जाती है. माता के मंदिर तोड़े जाते हैं. यहां हिंदू समाज और साधु-संतों के ऊपर हमले होते हैं. उन्होंने कहा, “Government और Police मिलकर अत्याचार कर रही हैं. कई इलाकों में दंगे कराए गए और Police चुप बैठी रही. राज्य के एक मंत्री ने भी बयान दिया था कि Friday को दूसरे समुदाय के लोग कुछ हंगामा कर सकते हैं. इसलिए मैंने माता काली, बाबा महादेव और प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की कि बंगाल के हिंदू आदिवासी समाज को खुश और कुशल रखें.”
इससे पहले, सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के बीच Saturday को कालीघाट मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने भैरव बाबा नकुलेश्वर का अभिषेक और पूजन भी किया.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 51 शक्ति पीठों में से एक कालीघाट मंदिर में माता देवी की पूजा-अर्चना करने के उपरांत, मैंने भैरव बाबा नकुलेश्वर का अभिषेक और पूजन किया. मैंने उनसे आशीर्वाद मांगा और प्रार्थना की कि जगत जननी और बाबा नकुलेश्वर भैरव प्रसन्न हों, अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और उनके जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें.”
–
डीसीएच/