
Bhopal , 15 अप्रैल Madhya Pradesh में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. इन परीक्षाओं में बालिकाओं ने बाजी मारी है. Chief Minister मोहन यादव ने इन नतीजों को नारी सशक्तिकरण को समर्पित बताया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के नतीजे Chief Minister मोहन यादव ने जारी किए. इस बार भी दोनों परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी है.
12वीं का रिजल्ट बीते 16 साल का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट रहा. हाईस्कूल परीक्षा में पन्ना के गुनौर के सरस्वती ज्ञान मंदिर की छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने टॉप किया है. उन्हें 500 अंकों में से 499 नंबर हासिल हुए. इसी तरह हायर सेकेंडरी में वाणिज्य समूह की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में जगह बनाई है. उन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए.
इस बार के रिजल्ट में जनजातीय जिलों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इस मौके पर Chief Minister यादव ने कहा कि माता-पिता और बच्चे जान लगाकर परीक्षा की तैयारी करते हैं. इस बार के परीक्षा परिणाम के तुरंत बाद एक और परीक्षा मई में होने वाली है. हमारे जमाने में एक ही परीक्षा हुआ करती थी. अगर कोई असफल हुआ तो उसका पूरा साल खराब हो जाता था.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने शिक्षा नीति-2020 लागू की. उसी का परिणाम है कि हम बच्चों का साल बचा लेते हैं. यह परीक्षा परिणाम स्वर्णिम मध्यप्रदेश की नई गाथा पेश कर रहा है. Chief Minister यादव ने कहा कि इस परीक्षा में जनजातीय जिलों ने बाजी मारी है. इन जिलों के बच्चों और परीक्षा के आयोजकों ने कठिनाई और अभाव में भी क्षमता और योग्यता का प्रदर्शन किया. उनकी प्रतिभा ने आसमान को छुआ है.
उन्होंने कहा कि यह परीक्षा परिणाम नारी सशक्तिकरण को समर्पित है. बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है. छात्रों को पीछे छोड़ते हुए छात्राओं ने दबदबा कायम रखा है. यह परिणाम बताता है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प का क्या परिणाम आता है. हमने शासकीय विद्यालयों में जो गुणवत्ता कायम की है. हम प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़कर आगे बढ़े हैं.
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है, जहां किसी कारण से असफल होने पर छात्र-छात्राओं को दोबारा परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाता है. आगामी 5 मई के बाद यह परीक्षा शुरू होगी. स्कूल शिक्षा विभाग के अमले ने पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराई और परिणाम तैयार किया है. Chief Minister मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण अंचल वाले जिलों में स्कूल शिक्षा के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं.
–
एसएनपी/पीएम