Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

भारत के मेजर केपी सिंह को यूएन मेडल, साइप्रस में हाई कमिश्नर ने दी बधाई

India के मेजर केपी सिंह को यूएन मेडल, साइप्रस में हाई कमिश्नर ने दी बधाई

निकोसिया, 6 जुलाई . साइप्रस में India के हाई कमिश्नर मनीष ने Monday को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (यूएनएफआईसीवाईपी) में स्टाफ ऑफिसर के रूप में तैनात मेजर केपी सिंह को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मेडल मिलने पर बधाई दी.

साइप्रस में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “हाई कमिश्नर मनीष ने संयुक्त राष्ट्र साइप्रस मुख्यालय में आयोजित यूएनएफआईसीवाईपी मेडल परेड में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम की मेजबानी यूएन साइप्रस के फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असदुल्लाह मिन्हाजुल आलम ने की. इसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि (एसआरएसजी) और मिशन प्रमुख खासिम डायग्ने, शांति मिशन में सैनिक भेजने वाले देशों के राजनयिक, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी और सैनिकों के परिवार भी मौजूद थे.”

उच्चायोग ने आगे कहा, “हाई कमिश्नर ने मेजर केपी सिंह को यूएनएफआईसीवाईपी में उनकी सेवा और मिशन में दिए गए अहम योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र मेडल मिलने पर बधाई दी.”

भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, India का दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में योगदान देने का एक लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है. India आज भी अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

उच्चायोग ने बताया कि यूएनएफआईसीवाईपी के साथ India का पुराना और खास जुड़ाव रहा है. इस मिशन में India के तीन फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम सिंह ग्यानी, जनरल केएस थिमैया और लेफ्टिनेंट जनरल देवान प्रेम चंद अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

पिछले हफ्ते, दुनिया में शांति बनाए रखने में India के लगातार योगदान को एक और बड़ी पहचान मिली. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में संयुक्त राष्ट्र के तहत तैनात भारतीय सेना के 651 जवानों को एक विशेष मेडल परेड के दौरान संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित किया गया.

ये मेडल तीन जुलाई को परमानेंट ऑपरेटिंग बेस साके में आयोजित समारोह में दिए गए.

इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के कांगो शांति मिशन (मोनुस्को) के वरिष्ठ अधिकारी, फोर्स मुख्यालय के प्रतिनिधि, सैन्य कमांडर और कई अन्य सम्मानित अतिथि शामिल हुए.

इस समारोह में भारतीय दल की पेशेवर कार्यशैली, बेहतरीन प्रदर्शन और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान उनकी समर्पित सेवा की सराहना की गई.

–

एवाई/डीकेपी

Share