
Lucknow, 25 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें नमन किया और योजना भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
Chief Minister ने कहा कि बहुगुणा India की राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे. उनका जन्म तत्कालीन उत्तर प्रदेश (वर्तमान उत्तराखंड) के पौड़ी गढ़वाल जनपद में 25 अप्रैल 1919 को हुआ था. प्रारंभिक शिक्षा गांव में अर्जित करने के उपरांत उच्च शिक्षा के लिए वह प्रयागराज आ गए थे. 1942 से 1946 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर ‘India छोड़ो आंदोलन’ में बहुगुणा जी की सक्रिय सहभागिता रही, जिस कारण ब्रिटिश Government ने उन्हें जेल में भी डाला था.
Chief Minister ने कहा कि बहुगुणा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रखर छात्रनेता के रूप में अपनी छाप छोड़ी. वह देश के स्वाधीनता आंदोलन में लगातार सक्रिय रहे. आजादी के बाद 1952 के पहले आम चुनाव में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने. उन्हें प्रदेश Government के मंत्री के रूप में भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था. उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभागों के मंत्री तथा Chief Minister के रूप में उनकी सेवाएं सराहनीय रहीं.
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बहुगुणा का अपना विजन था. उसे आज भी प्रभावी रूप से धरातल पर उतरते हम सभी महसूस कर सकते हैं. बहुगुणा ने केंद्र Government में भी अनेक मंत्रालयों में सेवाएं दीं. लंबे Political व सार्वजनिक जीवन में देश के प्रति उनकी सेवा उल्लेखनीय रही हैं, जो वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर एक्स पोस्ट भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ, उत्तर प्रदेश के पूर्व Chief Minister स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर आज Lucknow में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उत्तर प्रदेश के Chief Minister और केंद्र Government के विभिन्न मंत्रालयों में उनके द्वारा दी गई सराहनीय सेवाएं आज भी हम सबके लिए मार्गदर्शक हैं. उनका विकास का जो विजन था, वह आज धरातल पर साकार हो रहा है. स्व. बहुगुणा जी की पावन स्मृतियों को नमन.”
–
विकेटी/एएस