स्थानीय चुनाव में अहमदाबाद की चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिलेगा : हर्ष संघवी

Ahmedabad, 14 अप्रैल . Gujarat के उपChief Minister हर्ष संघवी ने Tuesday को स्थानीय चुनाव को लेकर Ahmedabad शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा की मजबूत जीत का दावा किया.

उपChief Minister हर्ष संघवी ने से बात करते हुए कहा कि Ahmedabad शहर के विभिन्न वार्डों में उनके प्रवास के दौरान लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है. हर्ष संघवी ने कहा, “Ahmedabad की चारों दिशाओं में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा. मैं जहां भी गया, लोगों का भारी उत्साह देख रहा हूं. इस बार भाजपा Ahmedabad शहर में एक नया इतिहास रचेगी.”

उपChief Minister ने बताया कि उन्होंने Ahmedabad के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया और बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हर जगह लोगों ने भाजपा को आशीर्वाद दिया और स्थानीय चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताया.

संघवी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “Gujarat के हर कोने से लोगों ने मन बना लिया है कि जो लोग Gujarat और यहां की अस्मिता को बदनाम करते हैं, उनका एक-एक करके हिसाब लिया जाएगा. लोगों में कांग्रेस के प्रति गुस्सा साफ नजर आ रहा है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को जब भी मौका मिला, उसने Gujarat और Gujarat के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की है. संघवी ने कहा, “आज भी Gujarat के महत्तम क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नौ एंट्री कर दी गई है. अब इसका हिसाब जरूर होगा.”

उपChief Minister ने दावा किया कि Gujarat की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से तंग आ चुकी है. उन्होंने कहा कि भाजपा Gujarat की अस्मिता, विकास और लोक कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए चुनाव लड़ रही है. हर्ष संघवी ने स्थानीय चुनाव को Gujarat की अस्मिता बचाने का मुद्दा बताते हुए कहा कि इस बार Ahmedabad सहित पूरे Gujarat में भाजपा की जीत न सिर्फ बड़ी होगी, बल्कि ऐतिहासिक भी होगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और घर-घर जाकर भाजपा के विकास कार्यों का संदेश पहुंचाएं.

एससीएच/एमएस

Leave a Comment