जम्मू-कश्मीर: त्राल और बांदीपोरा समेत कई हिस्सों में निकाली गई ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा

जम्मू/श्रीनगर, 9 अगस्त . ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग कई हिस्सों में Sunday को तिरंगा यात्रा निकाली गई. इन यात्राओं में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

पुलवामा जिला प्रशासन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत Sunday को त्राल के Governmentी कॉलेज से त्राल बस स्टैंड तक एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया. इस रैली की अगुवाई पुलवामा के डिप्टी कमिश्नर बशारत कयूम और त्राल के एडीसी ने की. इसमें छात्रों, युवाओं और स्थानीय निवासियों समेत हजारों लोगों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया. जब रैली त्राल कॉलेज से बस स्टैंड की ओर बढ़ी, तो लोगों ने तिरंगा हाथ में लिया और देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बन गया.

डिप्टी कमिश्नर बशारत कयूम ने कहा, “इस साल का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा. मुझे खुशी है कि आज हमने पुलवामा के त्राल सब-डिविजन में इसकी शुरुआती रैली शुरू की. जैसा कि आप देख सकते हैं, सब-डिविजन के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए हैं.”

वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ताओं ने जम्मू में बलिदान स्तंभ से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया. इस रैली में जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा, पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक कौल, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना और Lok Sabha सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए इस बाइक रैली ने देशभक्ति, एकता और देश के प्रति प्रतिबद्धता का एक सशक्त संदेश दिया.

भारत-Pakistan नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया गया. इस उपलक्ष्य में जिला युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल मुकाबले और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के गतिविधी प्रमुख विजय कुमार और परवेज मलिक ने की, जबकि जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम इसके मुख्य अतिथि रहे.

एक एथलीट पल्लवी ने कहा, “आज हमें बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ के लिए एक रैली आयोजित की जा रही है. कुछ ही दिनों में स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और उसी के लिए यह रैली आयोजित की गई थी.”

युवा सेवा और खेल विभाग के जिला अधिकारी मोहम्मद कासिम ने कहा, “आज पुंछ जिले में जिला प्रशासन ने खेल विभाग को एक काम सौंपा था. इस काम के तहत अलग-अलग खेल गतिविधियां आयोजित की गईं और ‘हर घर तिरंगा’ रैली भी निकाली गई.”

बांदीपोरा में भी एक भव्य तिरंगा रैली आयोजित की गई. यहां भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ राष्ट्रीय ध्वज लेकर इस रैली में हिस्सा लिया. यह रैली बांदीपोरा शहर के मुख्य इलाकों से गुजरी और एकता व राष्ट्रीय गौरव का संदेश फैलाया.

भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव मोहम्मद अनवर खान ने कहा, “जब से हमारे देश में पीएम Narendra Modi की Government सत्ता में आई है, आपने देखा होगा कि हर 15 अगस्त या 26 जनवरी को हमारी पार्टी ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा रैलियां आयोजित करती है.”

उधर, जम्मू म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जेएमसी) और विश्व योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जम्मू के तवी रिवरफ्रंट पर एक विशेष योग सत्र आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार और जम्मू म्युनिसिपल कमिश्नर देवांश यादव शामिल हुए.

जम्मू म्युनिसिपल कमिश्नर दिव्यांश यादव ने कहा, “तवी रिवरफ्रंट पर हमारी यात्रा के इंतजाम अब खत्म हो रहे हैं, इसलिए हम यहां साल भर होने वाली दूसरी गतिविधियों को भी फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं. चूंकि स्वतंत्रता दिवस भी पास आ रहा है, इसलिए हमने सोचा कि इस बार लोगों को एक योग सत्र के जरिए बुलाया जाए. आज हमने योग संस्थान के साथ मिलकर एक योग सत्र आयोजित किया.”

डीसीएच/

Leave a Comment