18 महीने बाद टावर से उतरे गुरजीत सिंह खालसा, ‘बेअदबी’ कानून की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

Mumbai , 24 अप्रैल . पंजाब के पटियाला जिले के समाना इलाके में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर पिछले करीब 18 महीनों से चल रहा पदर्शन आखिरकार Friday को खत्म हुआ. गुरजीत सिंह खालसा को टेलीकॉम टावर से Friday सुबह सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह खालसा करीब 400 फीट ऊंचे टावर पर बैठकर अपना विरोध जता रहे थे. इतने लंबे समय तक इतनी ऊंचाई पर रहना अपने आप में हैरान करने वाला था. इस दौरान कई बार प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर डटे रहे. उनका कहना था कि जब तक Government बेअदबी के मामलों पर सख्त कानून नहीं बनाएगी, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे.

अब पंजाब Government द्वारा जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026 लागू करने के बाद आखिरकार यह धरना खत्म हो गया. इस कानून के लागू होने के बाद गुरजीत सिंह खालसा ने अपनी मांग पूरी मानते हुए टावर से नीचे उतरने का फैसला लिया.

Friday सुबह जिला प्रशासन, पंजाब Police और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ उन्हें नीचे उतारा गया. राहत की बात यह रही कि इतने लंबे समय के बाद भी उन्हें सुरक्षित नीचे लाने में टीम सफल रही.

नीचे उतरने के बाद गुरजीत सिंह खालसा ने Government और प्रशासन का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि उनकी और संगत की मांग को ध्यान में रखते हुए Government ने कानून बनाया, जिसके लिए वे आभारी हैं. उन्होंने बताया कि वे 18 महीने 12 दिन बाद टावर से सुरक्षित उतर गए हैं. इस दौरान उन्होंने धार्मिक अंदाज में “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” कहकर धन्यवाद किया और कहा कि यह सब गुरु की कृपा से ही संभव हो पाया.

इस घटना के साथ ही समाना में चल रहा धर्म युद्ध मोर्चा भी समाप्त हो गया. यह मामला काफी समय से चर्चा में था और अब इसके शांतिपूर्ण अंत से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है.

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment