
ग्रेटर नोएडा, 15 जनवरी . गौतमबुद्धनगर में नशे के कारोबार पर प्रभावी चोट करते हुए Police कमिश्नरेट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. थाना नॉलेज पार्क Police ने भारी मात्रा में अवैध गांजे की बिक्री में लिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 102.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है.
इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी Police ने जब्त की है.
Police के मुताबिक, यह कार्रवाई Wednesday को एक्सपोमार्ट की ओर जाने वाले नाले के किनारे वाली सड़क पर की गई. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस घेराबंदी में Police ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया.
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रिंकू यादव, संजीव साहू और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. ये तीनों लंबे समय से एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय रहकर अवैध गांजे की सप्लाई कर रहे थे. Police जांच में सामने आया है कि अभियुक्त उड़ीसा राज्य से ट्रकों के माध्यम से गांजा मंगवाते थे. वहां से वे इसे सस्ते दामों पर खरीदकर एनसीआर में कई गुना महंगे दामों पर बेचते थे.
Police और cctv कैमरों से बचने के लिए ये लोग अलग-अलग स्थानों पर किराये के मकान लेते थे और दिन के हिसाब से टैक्सी कार लेकर गांजे की सप्लाई करते थे.
बताया गया कि आरोपी गांजा लगभग 4,000 से 5,000 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदते थे और उसे 15,000 से 20,000 रुपए प्रति किलो तक बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे. गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. रिंकू यादव पर पहले से एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वहीं संजीव साहू और अभिषेक कुमार भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं.
Police का कहना है कि यह गिरोह संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार एनसीआर के कई इलाकों से जुड़े हो सकते हैं. Police अधिकारियों ने बताया कि बरामद गांजे और वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं.
–
पीकेटी/एएसएच