सरकार का फैसला सराहनीय, सोशल मीडिया पर ज्‍यादातर खबरें भ्रामक होती हैं: संजय निषाद

नई दिल्‍ली, 20 अगस्‍त . उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने प्रदेश Government द्वारा social media से संबंधित कई जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का समर्थन किया है. उन्‍होंने कहा कि social media पर 70 प्रतिशत से ज्‍यादा खबरें फेक होती हैं. टीआरपी बढ़ाने के चक्‍कर में ऐसे लोगों को देश और समाज से मतलब नहीं रखते हैं.

दरअसल, उत्तर प्रदेश Government द्वारा कई जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों, जिनमें काउंसिल स्कूलों में बिना इजाजत बाहरी लोगों, यूट्यूबर और social media इन्फ्लुएंसर्स के आने पर रोक लगाने और वीडियोग्राफी पर पाबंदी लगाने की बात कही गई है.

इस पर मंत्री संजय निषाद ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “social media समाज को सही संदेश और दिशा देने के लिए बनाया गया था, लेकिन आप समझ सकते हैं कि social media किस तरह का विश्वविद्यालय बन गया है. 70 प्रतिशत से ज्‍यादा खबरें फेक होती हैं, कुछ भी मनगढ़ंत बातें बनाई जा सकती हैं. एक फेक न्यूज को ठीक करने में बहुत समय लगता है. हमारा मानना ​​है कि मीडिया के जरिए फैलाए जा रहे गुमराह करने वाले प्रचार का असर बच्चों के दिमाग या शिक्षा के क्षेत्र पर नहीं पड़ना चाहिए.”

उन्‍होंने कहा कि social media पर भ्रामक खबरें पोस्‍ट कर लोग टीआरपी बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं. ऐसे लोगों को न तो समाज से मतलब है और न ही देश से. ये सभी विदेशी प्‍लेटफॉर्म हैं. विदेशी प्‍लेटफॉर्म पर हम अपने देश की इज्‍जत को रख रहे हैं. मेरा मानना है कि यह रोक हर तरीके से सही है.

सीडब्‍ल्‍यूसी के बैठक में राष्‍ट्रगीत वंदे मातरम के दो पैरा गाने के फैसले पर संजय निषाद ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की. उन्‍होंने से बातचीत के दौरान कहा कि इसी चरित्र की वजह से कांग्रेस सत्ता से बाहर है.

उत्तर प्रदेश Police के एनकाउंटर पर हाई कोर्ट के सवाल उठाने और एक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने पर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने कहा, “कुछ मामले निश्चित रूप से संदिग्ध होते हैं, और जब कोर्ट को उन पर शक होता है तो वह कार्रवाई करता है.”

उन्‍होंने कहा कि न्‍यायालय के आदेशों का सभी को सम्‍मान करना चाहिए. कोर्ट का काम परीक्षण करना है, जिसके आधार पर फैसले लिए जाते हैं. सच्‍चाई निश्चित तौर पर सामने आएगी.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment