शी चिनफिंग ने बोका अंद्रास को हंगरी के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

बीजिंग, 20 अगस्त . चीनी President शी चिनफिंग ने 19 अगस्त को बोका अंद्रास को संदेश भेजकर हंगरी के President बनने पर बधाई दी.

शी ने कहा कि हंगरी नये चीन को सबसे जल्दी से मानने वाले देशों में से एक है. चीन-हंगरी परंपरागत मित्रता का लंबा इतिहास है. राजनयिक संबंध की स्थापना के 77 वर्षों में दोनों पक्ष हमेशा पारस्परिक सम्मान, समानतापूर्ण बर्ताव और पारस्परिक लाभ पर कायम रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं. मैं द्विपक्षीय संबंध को बड़ा महत्व देता हूं और President बोका के साथ समान कोशिश कर परंपरागत मित्रता बनाए रखने, पारस्परिक Political विश्वास और विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक सहयोग गहराने, नये युग में चीन-हंगरी हर मौसम में सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी के स्थिर व दीर्घकालिक विकास को बढ़ाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment