
New Delhi, 27 दिसंबर . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में Governmentी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की मार्च महीने में होने वाली परीक्षाओं पर दिल्ली Government ने रोक लगा दी है. यह फैसला शिक्षा मंत्री आशीष सूद के निर्देश पर लिया गया है.
इसके साथ ही, माना जा रहा है कि Government अब डीएसएसएसबी परीक्षा की आयु सीमा बढ़ाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है.
दरअसल, दिल्ली Government के स्कूलों में टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) और पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) पदों पर होने वाली भर्तियां डीएसएसएसबी परीक्षा के माध्यम से प्रस्तावित हैं. इन भर्तियों को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे. इसी मांग को देखते हुए Government ने परीक्षा पर अस्थायी रोक लगाकर आयु सीमा से जुड़े मुद्दे की समीक्षा शुरू कर दी है.
अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्तमान में डीएसएसएसबी परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा काफी कम है, जिससे बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवार परीक्षा से बाहर हो जाते हैं. अभ्यर्थी पीजीटी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष और टीजीटी पद के लिए 32 वर्ष किए जाने की मांग कर रहे हैं. उनका तर्क है कि अन्य राज्यों और केंद्रीय भर्तियों की तुलना में दिल्ली में शिक्षकों की भर्ती के लिए आयु सीमा बेहद सख्त है.
वहीं, पीआरटी अभ्यर्थियों की ओर से भी आयु सीमा में पांच साल की अतिरिक्त छूट दिए जाने की मांग उठ रही है. फिलहाल दिल्ली में डीएसएसएसबी की परीक्षाओं में अधिकतम 30 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं, जिसे लेकर उम्मीदवारों में लगातार नाराजगी देखी जा रही है.
शिक्षा मंत्री आशीष सूद के आदेश के बाद शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारी आयु सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंथन कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, Government जल्द ही इस मुद्दे पर अंतिम फैसला ले सकती है.
आयु सीमा बढ़ाने की दिशा में अगर Government कोई फैसला लेती है तो इससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सकती है. ऐसे में हर किसी की नजरें अब Government के अगले फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि परीक्षा की नई तिथियां क्या होंगी और आयु सीमा में कितनी छूट दी जाएगी.
–
पीएसके/डीएससी