वांग यी और मार्को रुबियो के बीच फोन वार्ता

बीजिंग, 1 मई . चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 30 अप्रैल को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को एंटोनियो रुबियो के साथ फोन पर चर्चा की.

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि सर्वोच्च नेताओं की कूटनीति हमेशा से चीन-अमेरिका संबंधों का ‘मार्गदर्शक सिद्धांत’ रही है.

चीनी President शी चिनफिंग और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-अमेरिका संबंध स्थिर कायम रहे. यह दोनों देशों के लोगों के मूल हित और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आम अपेक्षा के अनुरूप है. दोनों पक्षों को बड़ी मेहनत से हासिल की गई स्थिरता को बनाए रखकर अहम उच्च स्तरीय वार्ता के एजेंडा को तैयार करना चाहिए.

वांग यी ने कहा कि थाईवान का मामला चीन के मूल हित से संबंधित है, जो चीन-अमेरिका संबंधों का सबसे बड़ा जोखिम है. अमेरिका को अपना वादा निभाकर सही चुनाव करना होगा, ताकि चीन व अमेरिका के बीच सहयोग के लिए अवसर तैयार हो सके और विश्व शांति के लिए जरूरी प्रयास किया जा सके.

वहीं, रुबियो ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं. सर्वोच्च नेताओं की कूटनीति अमेरिका-चीन संबंधों का केंद्र है. दोनों पक्षों को संपर्क और समनव्य कायम रहकर आपसी सम्मान करने के साथ मतभेद का उचित समाधान करना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय संबंध स्थिर रह सकें.

दोनों पक्षों ने मध्य-पूर्व की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment