
New Delhi, 1 मई . असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की Government बनेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी असम में लगातार तीसरी बार वापसी करेगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अक्सर झूठे आरोप लगाती रही है.
असम भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने समाचार एजेंसी से बातचीत में दावा किया है कि राज्य में पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है. उन्होंने कहा कि असम की जनता विकास, सुरक्षा और स्थिरता के लिए भाजपा Government को ही उपयुक्त मानती है.
उनके मुताबिक, राज्य के लोगों को विश्वास है कि अगर असम को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाना है, तो भाजपा का शासन जारी रहना जरूरी है, और इसी कारण पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है.
हरीश द्विवेदी ने आगे कहा कि पीएम Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश के विकास के लिए काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में नहीं है, वहां भी लोग बदलाव चाहते हैं. इसी क्रम में उन्होंने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी भाजपा भारी बहुमत के साथ Government बनाने की ओर अग्रसर है.
इस दौरान उन्होंने पवन खेड़ा को Supreme Court से मिली जमानत पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर की गई टिप्पणी के बाद मामला दर्ज किया गया था और इसकी जांच जारी है. द्विवेदी ने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा और कांग्रेस पार्टी अक्सर झूठे आरोप लगाते हैं.
उन्होंने कहा कि अदालत ने शर्तों के आधार पर जमानत दी है और यह न्यायालय का विषय है कि वह कितने समय तक जमानत पर रहेंगे.
हरीश द्विवेदी ने दोहराया कि असम के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी भाजपा Government बनने जा रही है, जिससे देश की राजनीति में पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी.
–
एएसएच/एबीएम